भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ टीम का हुआ विस्तार …

💥 पिंटू सिंह बने जिला अध्यक्ष तो वहीं चित्तरंजन सिंह को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

तहतक न्यूज/रायगढ़।
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव ब्रिजेश कुमार पांडेय ने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल छत्तीसगढ़ का विस्तार करते हुए रायगढ़ जिले के सदस्यों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया।


भारतीय जनता ट्रेड मजदूर यूनियन काउंसिल जिला रायगढ़ में पिंटू सिंह को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है, वहीं जिला उपाध्यक्ष द्वय चित्तरंजन सिंह तथा मनोज शाह को चुना गया है। इसी तरह राजकुमार सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष खरसिया, अभिषेक गुप्ता जिला सचिव, संतोष साहनी जिला महामंत्री, दीपेंद्र शर्मा जिला सचिव, शैलेश सिंह खरसिया ब्लॉक महामंत्री तथा कार्यकारिणी में प्रद्युम्र सिंह जिला अध्यक्ष, अरुण कुमार शर्मा जिला उपाध्यक्ष, देवेश प्रधान को सचिव की जिम्मेदारी मिली है। पिंटू सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा एवं प्रदेश महासचिव सहित भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के पूरे टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो भरोसा मेरे ऊपर दिखाया है उसपर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। जिले के हम सभी पदाधिकारी कंधा से कंधा मिलाकर रायगढ़ के मजदूरों के हित में काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *