फ्लड लाईट ड्यूज बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवांश सुपर स्टार ने मारी बाजी


तहतक न्यूज/रायगढ़।
स्टेडियम में हो रहे फ्लड लाइट ड्यूज बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में 9 नवंबर को बतौर चीफ गेस्ट कमेटी टीम के द्वारा रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टर राजू अग्रवाल को आमंत्रित कर उनके हाथों मेन ऑफ द मैच ट्रॉफी दिया गया। शनिवार की शाम को शिवांश सुपर जॉइट्स और आर आर एनर्जी के बीच रोमांचक मैच खेला गया जिसमें शिवांश सुपर स्टार विजयी रहा।


उल्लेखनीय है कि रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल रायगढ़ की ओर से रायगढ़ स्टेडियम में हो रहे रायगढ़ टी ट्वेन्टी ब्लास्ट की ग्यारह दिवसीय फ्लड लाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं, जिसमें खिलाड़ियों को चोंटे आती है तो उनके उपचार की सुविधा निःशुल्क है, और जरूरत होने पर एम्बुलेंस की भी सुविधा दी गई है। टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य आशिक खान, सचिन मिश्रा सहित अन्य खिलाड़ियों ने बताया कि डॉक्टर राजू अग्रवाल और डॉक्टर अहर्निश के द्वारा हमें जो निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं, वास्तव में ये रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल की अच्छी पहल है। इसमें छोटी हो या बड़ी, चोटें आने पर हॉस्पिटल की तरफ से जो निःशुल्क सेवा दी जा रही हैं वह वाकई सराहनीय है। हमारे खिलाड़ियों के लिए यहां शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल के सीनियर ओटी तकनीशियन अजीत पटनायक और स्टाफ नर्स निधि पैकरा लगातार चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *