अंधविश्वास और प्रार्थना की आड़ में पनप रहा "धर्मान्तरण" का खेल, आखिर कबतक..?

तहतक न्यूज/रायगढ़।
परिवर्तन के इस दौर में लोग इतने बावरे हो गये हैं कि सदियों से चली आ रही अपनी सनातनी संस्कृति व परंपराओं को तिलांजलि देने में जरा भी नहीं हिचक रहे हैं और उन्हें पराये धर्म को अपनाने में रत्ती भर भी संकोच नहीं है। हम बात कर रहे हैं धर्म एवं संस्कारों की प्राचीन नगरी रायगढ़ शहर की, जहाँ एक के बाद एक लगातार धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आ रहे हैं।

आपको बता दें कि जुटमिल थाना के मिट्ठुमुड़ा क्षेत्र के एक घर में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था जब इसकी जानकारी हिंदु संगठन के लोगों को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब दस बजे मिट्ठुुमुड़ा क्षेत्र में संतोष चौहान के घर में प्रार्थना सभा चल रही थी। इस बात की जानकारी हिंदु संगठन के लोगों व भाजपा नेताओं को लगी, तो वे मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए पुलिस को मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस के अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और एक घर से 04 पुरूष व 03 महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए जूटमिल थाने ले गये।

इस सम्बन्ध में हिंदु संगठन के अंशु टूटेजा ने बताया कि पिछले कुछ समय से यह जानकारी मिल रही थी कि मिट्ठुमुड़ा क्षेत्र में संतोष चौहान के घर में धर्मांतरण कराया जा रहा है। जिसके बाद आज सुबह सूचना मिली कि काफी संख्या में महिलाएं यहां हैं और घर के बाहर तक उनकी आवाज आ रही थी। उन्होंने बताया कि अपने धर्म को अच्छा बताकर दूसरे धर्म विशेष को कमजोर बताया जा रहा था।

इस प्रकार देखा जाय तो लोगों को गुमराह व बहला-फुसला कर उनको अपना धर्म परिवर्तन कराने के मामले एक के बाद एक लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस कार्यवाही भी कर रही है फिर भी लोग अपने पूर्वजों के जमाने से मानते आ रहे स्वयं के धर्म का त्याग कर पराये धर्म को स्वीकार कर रहे हैं जोकि एक गंभीर चिंता का विषय है। सवाल उठता है कि आखिर ये दूसरे धर्म विशेष के लोग ऐसी कौन सी घुट्टी पिला देते हैं जिससे लोगों की मानसिकता बदल जाती है और दूसरे के धर्म को अपनाने के लिए आतुर हो जाते हैं ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *