कालाबाजारियों पर नकेल कसने "उपभोक्ता संरक्षण परिषद" की मुहिम हुई तेज

तहतक न्यूज/रायगढ़।
त्यौहारी सीजन में बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। लोग जमकर खरीददारी करते हैं जिसका नाजायज फायदा काले कारोबारियों द्वारा अक्सर उठाया जाता है। नापतौल में बेईमानी, खाद्य पदार्थों में मिलावट, कीमत में हेराफेरी, पक्की रसीद की जगह बिना जीएसटी के इस्टीमेट बिल देकर गुमराह करना विक्रेताओं के लिए आम बात हो गयी है और आम उपभोक्ता इसे नजर अंदाज करते हुए ठगी के शिकार होते हैं। उपभोक्ताओं को जागरूक करने और कालाबाजारियों व भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाने के लिए "उपभोक्ता संरक्षण परिषद" जोकि भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है (मान्यता क्र. 43/06 व पंजी. क्र. 13355/04) द्वारा पूरे देश में राज्य एवं जिला स्तर पर टीम गठित किया गया है जिसके तहत रायगढ़ की टीम द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के साथ काले कारोबारियों पर अंकुश लगाने व कार्यवाही करने की कवायद शुरू कर दी गयी है तथा टीम के मेम्बर्स द्वारा बाजारों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।


ग्राहक और दुकानदार के बीच लेनदेन एवं सेवा में कमी से सम्बंधित प्रकरण का निपटान उपभोक्ता फोरम न्यायालय में ही होता है जहाँ पीड़ित उपभोक्ता अनभिज्ञता के कारण नहीं पहुँच पाते या फिर कोर्ट कचहरी के चक्कर और खर्चे से बचने ध्यान नहीं देते लेकिन अब ऐसा नहीं है। उपभोक्ताओं में जागरूकता लाने तथा उन्हें उचित न्याय व हक दिलाने के लिए ही परिषद का गठन किया गया है। पीड़ित उपभोक्ता अपनी शिकायत परिषद के समक्ष निःसंकोच प्रस्तुत कर सकते हैं और परिषद इन्हें हर संभव मदद करेगी। पीड़ित उपभोक्ता दिये गये मोबाईल नंबर - 9826185773, 9827404290, 8349670003, 9926321171, 6266173348 पर सम्पर्क कर कानूनी सलाह व अन्य जानकारी प्राप्त कर परिषद के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *