छत्तीसगढ़ आँबा कार्यकर्त्ता सहायिका संघ ने किया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

तहतक न्यूज/रायगढ़।
आज 27अक्टूबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ द्वारा वित्त मंत्री ओपी चौधरी तथा राज्य सभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह का सम्मान समारोह नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में रखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओपी चौधरी सहित राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता गुरुपाल सिंह भल्ला, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,नेता प्रतिपक्ष श्रीमति पूनम सोलंकी, श्रीमति शोभा शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति सरिता पाठक, प्रांतीय सलाहकार श्रीमति ममता यादव मौजूद रहे। राज्य सभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों की जो भी मांगें है मैं आगे बात रखूँगा और पूरा करूंगा। इसी तारतम्य में ओपी चौधरी ने भी अपने उदबोधन में कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा कि आप लोग नौनिहालों की सृजनकर्ता हैं, आप लोग प्रथम गुरु हैं। आप लोगों के कार्य प्रशंसनीय हैं। अंत में उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मेरे कार्य काल तक कार्यकर्त्ता सहायिका बहनों की सेवा समाप्ति होने पर विधायक निधि से उन्हें 25,000 रुपए एक मुस्त एक बार में दिया जायेगा या आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो भी 25,000 रुपए दिया जायगा। आगे उन्होंने बताया कि आने वाले वर्ष में 100 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाएगा।


आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका संघ द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह शानदार रहा और रायगढ़ विधायक एवं वित्तमंत्री ओपी चौधरी के द्वारा किये गये घोषणा से संघ के पदाधिकारी और सदस्य संतुष्ट नजर आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *