सिंघल इंटरप्राइजेज में फिर हुआ दर्दनाक हादसा

तहतक न्यूज/गुरुवार/24अक्टूबर 2024/तराईमाल।
रायगढ़ जिले के तराईमाल स्थित पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के सिंघल इंटरप्राइजेज में बीते बुधवार की रात दिल दहला देने वाली एक आत्मघाती घटना की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि काम करते समय लोहा गलाने वाले ग्लेडर में कूद कर एक मजदूर ने आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगढ़ जिले के ग्वालीनडीह का रहने वाला शेखर बंजारे 28 साल बीते कुछ सालों से रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित सिंघल इंटरप्राइजेज में काम करते आ रहा था बीती रात रोजाना की भांति वह अपना काम कर रहा था इसी दौरान करीब डेढ़ बजे के आसपास अचानक लोहा गलाने वाले ग्लेडर में कूद गया जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई

अचानक हुए इस घटना से मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कम्प मच गया और इस घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर प्लांट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुट गई

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चल रहा है कि मृतक शेखर दौड़ते हुए लोहा गलाने वाले ग्लेडर में कूदकर आत्महत्या कर लिया, फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और किन कारणों से उसने यह कदम उठाया है इसकी भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *