भारत के रत्न स्व. रतन टाटा को समर्पित हुआ नव-निर्मित छात्रावास भवन

तहतक न्यूज/बुधवार/23अक्टूबर 2024/तुरंगा।
छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र सुनाबेड़ा अभ्यारण्य जोकि नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, में स्थित कन्या गुरुकुल के छात्रावास भवन का लोकार्पण हुआ जिसे देश के जाने-माने उद्योगपति व समाजसेवी स्व. रतन टाटा को समर्पित किया गया।

इस भवन का निर्माण सूरत निवासी समाजसेवी केशु भाई गोटी तथा उनके सहयोगी दयाल भाई ने कराया है। भवन लोकार्पण के गरिमामय कार्यक्रम के अवसर पर तुरंगा आश्रम के आचार्य राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि हम केशु भाई गोटी तथा उनके पूरे कर्मयोगी परिवार के आभारी हैं, जिन्होंने आदिवासियों के कल्याण के लिए समर्पित माता परमेश्वरी देवी कन्या गुरुकुल में बालिकाओं के लिए इस भव्य छात्रावास भवन तथा महर्षि दयानंद सरस्वती भोजनालय का निर्माण करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *