टोनही प्रताड़ना व मारपीट की शिकार महिला पहुँची थाना.. ससुराल वालों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज।

तहतक न्यूज/सोमवार 21अक्टूबर 2024/रायगढ़।
थाना चक्रधर नगर अंतर्गत ग्राम नवापाली से टोनही प्रताड़ना और मारपीट का एक मामला प्रकाश में आया है।
पति-पत्नी के बीच अक्सर नोंक-झोंक होते रहते हैं लेकिन यही छोटी-मोटी बातें कभी-कभी विवाद का रूप ले लेते हैं और घर-परिवार में कलह शुरू हो जाता है। स्थिति उलाहने व मारपीट में बदल जाता है और बात थाने तक पहुँच जाती है। ऐसे ही एक मामले में पुसौर तहसील के ग्राम नवापाली की 33 वर्षीय एक ग्रामीण महिला ने अपने ही पति, सास, ससुर, चाचा ससुर, और चाची सास के खिलाफ चक्रधर नगर थाने में शिकायत दर्ज कर उचित कार्यवाही की माँग की है। आरोप है कि उसके पति और ससुराल वाले (सास, ससुर, ननंद, डेढ़सास, चाचा ससुर, चाची सास) सभी मिलकर छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए मारपीट करते हैं और कहते हैं कि तु टोनही है,घर पर काला जादू टोना करती है जिससे घर में लड़ाई-झगड़ा होता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आये दिन मेरे साथ मारपीट करते हैं, मैं अब और सहन नहीं कर सकती ये लोग मुझे कभी भी जान से मारकर फेंक देंगे।


बहरहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया है। जाँच के बाद ही वास्तविक वस्तुस्थिति सामने आ पायेगी लेकिन यह एक विडम्बना ही है कि आज के सभ्य समाज में टोनही प्रताड़ना व काला जादू जैसी अंधविश्वास की बातें अभी भी कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *