रायगढ़ आर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल में संपन्न हुआ शुगर व कोलेस्ट्रॉल की निःशुल्क जाँच

तहतक न्यूज/रविवार/20 अक्टूबर 2024/रायगढ़।
चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अहम् भूमिका निभाने वाले शहर के जाने-माने डॉ. राजू अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज 20 अक्टूबर को रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल में शुगर और कोलेस्ट्रॉल की निःशुल्क जाँच की गयी, जिसमें 30 से अधिक लोगों ने इस निःशुल्क जाँच का लाभ उठाया।

डॉक्टर मल्लिका अग्रवाल ने विस्तार पूर्वक जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज रविवार को हॉस्पिटल में निःशुल्क कोलेस्ट्रॉल और शुगर की जांच की गई, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में मरीजों ने अपना जांच कराया है। जाँच में 03 लोगों में कोलेस्ट्रॉल और शुगर पाया गया है और बाकि 27 लोगों की रिपोर्ट सामान्य है, जिन मरीजों का कोलेस्ट्रॉल या शुगर बढ़ा है उन मरीजों को हमने ने कुछ जरूरी सावधानियां बरतने को कहा है, जैसे कि ज्यादा तेल मसाले वाले खान पान का सेवन न करें। डाइट्स फूड का सेवन करें, फलों का अधिक सेवन करें, नट्स ले सकते हैं,नियमित एक्सरसाइज (व्यायाम) करें, जिन मरीजों का वजन (मोटापा) ज्यादा है,अपना वजन कम करने की कोशिश करें। मोटापा जिन मरीजों का ज्यादा है और कोलेस्ट्रॉल एवं शूगर दोनों बढ़ा है ऐसे मरीजों में हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। ऐसे मरीज डॉक्टर की सलाह जरूर लें और उपचार कराएं।

   वर्तमान समय में आधुनिक रहन-सहन व खान-पान से  लोगों में शुगर, ब्लडप्रेशर, कोलेस्ट्रॉल आदि बिमारियों की संभावना बढ़ गयी है। लापरवाही या समयाभाव के कारण समय पर जाँच नहीं कराने से यही बीमारियाँ बढ़ कर लाइलाज हो जाती हैं अतः समय-समय पर जाँच करवाना जरुरी हो गया है। रायगढ़ आर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल की यह नेक पहल निःसंदेह सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *