डिग्री कॉलेज में अव्यवस्था का आलम…. विद्यार्थियों ने निकाली "छात्रआक्रोश रैली "

💥मूलभूत सुविधाओं का मोहताज हुआ शहर का बड़ा कॉलेज..!

💥बिना टीचर के होती है यहाँ बी. सी. ए. की पढ़ाई..?

💥मजबूर होकर विद्यार्थियों ने निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

तहतक न्यूज/बुधवार/18 सितम्बर 2024/रायगढ़।
जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय होने का गौरव प्राप्त डिग्री कॉलेज मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। कई बार कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की गयी लेकिन प्राचार्य द्वारा पैसे नहीं हैं कह कर हाथ खड़े कर लिए जाते हैं। परिणाम स्वरूप विद्यार्थियों ने आज अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर रायगढ़ को सौंपा है।


उल्लेखनीय है कि यह रायगढ़ का एकमात्र शासकीय कॉलेज है जहां बी.सी.ए. (bachelor in computer application) की पढ़ाई होती है लेकिन पिछले डेढ़ माह से महाविद्यालय में बी.सी.ए. की एक भी क्लास नहीं ली गई क्योंकि महाविद्यालय में बी.सी.ए. का एक भी शिक्षक नहीं है और ना ही नयी शिक्षा नीति में शुरू हुए पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करवायी जाती है। नया सत्र शुरू हुए डेढ़ माह हो गए लेकिन अबतक महाविद्यालय द्वारा टाइम टेबल तक जारी नहीं किया गया हैं जिसकी वजह से किसी भी डिपार्टमेंट में रेगुलर क्लास नहीं ली जाती। कुछ समय में इंटरनल एग्जाम होने को है ऐसे में विद्यार्थी क्या पढ़ें और कैसे परीक्षा दें? बारिश होने पर कॉलेज के अंदर प्रवेश करना तक बड़ा कठिन होता है क्योंकि साइकिल पार्किंग एक तालाब का रूप ले लेता है एवं कॉलेज के अंदर भी पानी भर जाता है, टाइल्स होने की वजह से अक्सर सभी फ़र्श पर फिसल कर गिर जाते हैं।

पिछले ही वर्ष कॉलेज में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया परंतु नये पाठ्यक्रम का एक भी कोर्स वहाँ उपलब्ध नहीं हैं। महाविद्यालय में किसी भी वाशरूम ना पानी आता है ना ही साफ-सफाई होती है। इतना ही नहीं छात्राओं के वाशरूम में गेट तक टूट चुके हैं जिससे कोई भी छात्रा वहाँ जाने पर सहज महसूस नहीं करती। विद्यार्थियों ने कई बार कॉलेज में प्राचार्य के समक्ष अपनी परेशानियों को रखा पर कॉलेज के पास पैसे नहीं है कह कर प्राचार्य हमेशा अपना पल्ला झाड़ लिया करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *