महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर होगी नई वेबसाइट और सदस्यता अभियान की शुरुआत

तहतक न्यूज/शनिवार 14सितम्बर 2024/रायगढ़।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रानी चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार 15 सितम्बर 2024 को महिला कांग्रेस का 40 वाँ स्थापना दिवस मनाया जाना है जिसमें महिला काँग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी। यह सदस्यता अभियान पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगा और 15 सितंबर के ही दिन राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की वेबसाइट की भी शुरुआत की जायेगी। रायगढ़ में यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी में समस्त कांग्रेस के पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जायेगा जिसकी तैयारी महिलाओं द्वारा बैनर पोस्टर और डोर टू डोर जनसंपर्क कर किया जा रहा है। रानी चौहान ने यह भी बताया कि इस अभियान के माध्यम से हर वर्ग की महिलाएँ 5 साल तक के लिए महिला कांग्रेस की सदस्य बन सकती हैं। मात्र 100 रुपये की ऑनलाइन फ़ीस जमा कराते ही हर महिला सदस्य को एक सदस्यता सर्टिफिकेट (रसीद) भी उसी समय ऑनलाइन प्राप्त होगा। वहीं इस अवसर पर देश के हर राज्य, केन्द्रशासित राज्य, ज़िला, ब्लॉक महिला कांग्रेस मुख्यालयों में सभी अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा इसे एक विशेष पर्व के रूप में मनाया जाएगा।
रानी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने एवं मार्गदर्शन के लिए केंद्रीय स्तर पर एक पर्यवेक्षक भी उपस्थित होंगें। रानी चौहान ने कांग्रेस पार्टी के समस्त महिला पुरुष पदाधिकारी कार्यकर्ता को कार्यक्रम में सम्मिलित होने और संगठन को सशक्त करने हेतु अधिक से अधिक सँख्या में महिलाओं को सदस्यता ग्रहण हेतु प्रेरित करने और उपस्थित होने का आग्रह करते हुए अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *