रायगढ़ में गणेशोत्सव की रही धूम अब नम आँखों से दे रहे विदाई।

तहतक न्यूज/शुक्रवार/13सितम्बर 2024/रायगढ़।
रायगढ़ जिले का शहर हो या गाँव हर गली हर मोहल्ले में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 07 सितम्बर से विराजे गणपति बप्पा की विधिवत पूजा अर्चना कर लोग अपनी श्रद्धा अनुसार कोई तीन, पाँच, सात, नौ और ग्यारहवें दिन में बाजे-गाजे के साथ विसर्जन करते हैं।

इसी कड़ी में आज संध्या रायगढ़ आर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल में विधि-विधान से गणेश जी का विसर्जन केलो नदी खर्रा घाट सर्किट हाउस पुल के नीचे किया गया। रायगढ़ आर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राजू अग्रवाल ने बताया कि हॉस्पिटल में विगत तीन वर्षों से मंगलमूर्ति गजानन स्वामी की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर स्थापना की जाती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *