एकता फाउन्डेशन एवं लक्ष्य वेलफेयर फाउन्डेशन ने निकाली मौन पथ संचलन रैली व दीप मार्च…

तहतक न्यूज/ शनिवार 24 अगस्त 2024/रायपुर :
वर्तमान समय में आज जहाँ हम हाईटेक और उच्च सभ्यता की बातें करते थकते नहीं हैं वहीं देश में घट रही शर्मनाक घटनाओं की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो बेहद ही लज्जाजनक और निंदनीय है। पूरा मानव समाज आहत है और यही वजह है कि हर चौक-चौराहों पर मौन जुलूस,श्रद्धांजलि और विरोध प्रदर्शन हो रहा है। पश्चिम बंगाल कोलकाता के RGK मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार एवं निर्मम हत्या एवं छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रक्षाबंधन के दिन 8 लोगों ने एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक और शर्मसार करने वाली हैवानियत की घटना घटित हुई है, जिसमें 4 साल की 2 मासूम बच्चियों के निजी स्कूल में यौन शोषण की घटना सामने आने के बाद मानवता को शर्मसार कर दिया है, इन सभी घटनाओं से फिर एक बार लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है।

इस जघन्य अपराध के विरोध में एकता फाउन्डेशन एवं लक्ष्य वेलफेयर फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में 23 अगस्त को शाम 6 बजे मौन पथ संचलन रैली व दीप मार्च निकाला गया। मौन पथ संचलन रैली पुराना बस स्टैंड पंडरी से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट परिसर छत्तीसगढ महतारी तक
निकाली गई, जिसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर मृतका की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। एकता फाउन्डेशन के संस्थापक शशांत साहू ने कहा
कि जिस तरह की घटनाएं आज बहन बेटियों के साथ घटित हो रही है इसके लिए राष्ट्र के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होने की अत्यंत जरूरत है। वहीं लक्ष्य वेलफेयर के संस्थापक संजीव यदु ने कहा की प्रत्येक महिलाओं को अपने अधिकार को समझने तथा स्वयं जागरूक होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने की अत्यंत आवश्यकता है,
प्रति दिन राष्ट्र के विभिन्न प्रदेशों में महिलाओं के साथ हो रहे
अत्याचार की लड़ाई अब स्वयं महिला शक्ति को एक होकर लड़ने की आवश्यकता है।

इस मौके में एकता फाउन्डेशन के संस्थापक वा संचालक शशांत साहू, श्रीमती विद्या साहू सचिव, संजीव यादव संस्थापक/संचालक लक्ष्य वेलफेयर फाउन्डेशन, महासचिव श्रीमती ऋतु वर्मा, छाया पार्षद ऋषि साहू , समाज सेवक निमिष साहू ,श्रीमति मीना साहू ,भारती साहू ,अनिता साहू, मनीषा कोंडे,निम्मी मानिकपुरी, सोनम साहू, पर्ल शाइन पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती आशा पटले, गजेंद्र पटले, श्रीमती इंद्रा गबेल ,श्रीमती प्रियंका गबेल,समाज सेवक कपिल गोस्वामी, श्रीमती ऋषि गोस्वामी, श्रीमती रजनी साहू, बंटी कोशले, श्रीमती शीतल भंडारी,श्रीमती गिरजा लहरी एवं साधना साहू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *