भारत बंद आंदोलन में रानी चौहान का बढ़ा वर्चस्व, महिलाओं की रही भारी भीड़।

तहतक न्यूज/गुरुवार 22 अगस्त 2024/रायगढ़.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी आरक्षण के सम्बन्ध में दिये गये फैसले को लेकर किये गए भारत बंद के समर्थन में समाजसेवी लीडर रानी चौहान के नेतृत्व में हजारों महिलाओं का दल शामिल होकर खुले मंच में अपना पक्ष रखा, रानी चौहान ने कहा हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे तानाशाही नहीं सहेंगे।
आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण को लेकर हाल ही में दिए गये,निर्णय के विरुद्ध भारत बंद का आह्वान किया गया था। यह बंदी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति क्रियानुष्ठान कमिटी के आह्वान पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संगठनों द्वारा किया गया था।


इसका असर पूरे जिले में कहीं आंशिक और कहीं पूर्ण रूप से देखा गया। वहीं इस आंदोलन में शहर की सक्रिय समाजसेवी और लीडर महिला रानी चौहान का भी शक्ति प्रदर्शन देखा गया,किसी आंदोलन में पहली बार महिलाओं की इतनी भारी भीड़ देखी गयी।
रानी चौहान ने खुले मंच में अधिकारों की लड़ाई के लिये ज़ोरदार आगाज किया सभी ने उनकी बातों का हाथ उठाकर एक स्वर में समर्थन किया।


रानी चौहान के साथ अरुणा चौहान,सुनीता मिंज,गीता मिंज
उर्मिला लकड़ा,पद्मा चौहान,सारिका चौहान,जम्बोवती चौहान,सिमरन चौहान,कंचन चौहान,राधा चौहान,कृष्णा चौहान,मालती चौहान,कविता चौहान,सुकांतिचौहान,अनिता चौहान,लक्ष्मींन चौहान,लक्ष्मी कला,सुमन चौहान,किरण कला,माला चौहान,मुनी चौहान,पूनम चौहान,बबिता चौहान,प्रीति चौहान,साधना चौहान,प्रियंका चौहान,,मुक्ता लकड़ा,सुषमा कुजूर,राधिका आनंद,प्रिया जांगड़े,कविता टंडन,दशोदा जांगड़े,मीना जोल्हे,प्रियांशी जांगड़े,निष्ठा आनंद,तन्नू कुर्रे,संतोषी खूंटे,गंगा बाई सारथी,
अनुभा तिग्गा,रीटा एक्का,अमृता एक्का,एमेल्दा एक्का,सुनीता एक्का,प्रतिमा लकड़ा,सुषमा कुजूर,मीना खाखा,असीमा खलखो,आशा कुल्लू ममता खेस,एना टोप्पो,कमलप्रभा एक्का,लूसी जसिंथा एक्का,एलिष्टा एक्का
एवं महिलाओं का दल शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *