सभी वार्डों के सफाईकर्मियों को हाथ गाड़ियों का वितरण

💥सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर निगम की पहल।

💥महापौर, सभापति एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के हाथों हुआ हाथ गाड़ियों का वितरण।

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, जनप्रतिनिधियों तथा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में सभी वार्डों के सफाईकर्मियों को हाथगाड़ियों का वितरण किया गया।

शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने और सफाईकर्मियों को उनके दैनिक कार्यों में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई। हाथगाड़ियों के माध्यम से कचरा संग्रहण, परिवहन एवं वार्डों में नियमित सफाई कार्य को और अधिक व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा। इससे सफाईकर्मियों के कार्य में आसानी आएगी और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

स दौरान नगर निगम द्वारा शहर के 48 वार्डों के लिए करीब 50 हाथगाड़ियों का वितरण किया गया। इससे सफाईकर्मियों को कचरा संग्रहण एवं परिवहन कार्य में सुविधा मिलेगी तथा वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाईकर्मियों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। नगर निगम लगातार उनके कार्य को सरल और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। हाथ गाड़ियों के वितरण से सफाई कार्य में गति आएगी और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।


      इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, अशोक यादव एवं त्रिवेणी डहरे, पार्षद नेहा देवांगन, नरेश पटेल, त्रिनिशा चौहान, अमरनाथ रात्रे, मूक्कू यादव, निगम कार्यपालन अभियंता अजय कुमार लोहिया, स्वास्थ्य अधिकारी रमेश तांती, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त सफाई दरोगा, निगम अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *