Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बना जी का जंजाल, अश्लील मैसेज, फोन कॉल फिर घर घुस कर छेड़छाड़
चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार
धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव
“विश्व उपभोक्ता दिवस” के अवसर पर उज्जैन में होगा भव्य समारोह, म.प्र. के सीएम होंगे शामिल
चर्चित फिल्म पुष्पा की तर्ज पर हो रही थी गांजे की तस्करी, लेकिन नहीं चुकेगा गिरधारी

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “हैलो सिस्टर” एक्सक्लुसिव महिला पुलिस टीम का गठन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “हैलो सिस्टर” एक्सक्लुसिव महिला पुलिस टीम का गठन

tahtaknews.com By tahtaknews.com 8 March 2026 3 Min Read
Share

💥डीएसपी उन्नति ठाकुर करेंगी टीम का नेतृत्व, 24 घंटे सक्रिय रहेगा हेल्पलाइन नंबर 9479270533
💥पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित हुआ विशेष सम्मान समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारी हुईं सम्मानित।
💥एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित पुलिस अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र व पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मान।
💥 “महिला पुलिसकर्मी नारी सशक्तिकरण की मजबूत मिसाल हैं” – एसएसपी शशि मोहन सिंह।
तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज पुलिस कंट्रोल रूम में जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष भर जिला पुलिस में अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में चयनित कर सम्मानित किया गया।
      कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं  अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी प्रभात कुमार पटेल, उत्तम प्रताप सिंह, सिद्दांत तिवारी, सुशांतो बनर्जी तथा आर.आई. अमित सिंह द्वारा महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिला पुलिसकर्मी समाज में नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दे रही हैं। आज महिलाएं पुलिस, आर्मी सहित कई ऐसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं जिन्हें पहले पुरुष प्रधान माना जाता था। देश की महिलाएं समाज में सकारात्मक बदलाव की अग्रदूत हैं और नई पीढ़ी के लिए रोल मॉडल हैं। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से देश की सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
       कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए केक काटकर महिला दिवस का उत्सव मनाया।
      इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ पुलिस की ओर से महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम “हेलो सिस्टर” के गठन की घोषणा की। इस एक्सक्लूसिव टीम का नेतृत्व डीएसपी उन्नति ठाकुर करेंगी। टीम के लिए एक अलग हेल्पलाइन नंबर 94792 70533 जारी किया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जिले में कहीं से भी कोई महिला पीड़ित इस नंबर पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेगी। टीम का दायित्व होगा कि कॉल प्राप्त होने पर तत्काल पीड़ित महिला से संपर्क कर उसे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस टीम में डीएसपी उन्नति ठाकुर के साथ महिला थाना प्रभारी एवं अन्य महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।
     कार्यक्रम में जिन महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उनमें निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, उप निरीक्षक वीणा साहू, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, महिला आरक्षक अनिता बेक, ममता साहू, मेनका चौहान, सुप्रिया सिदार, श्यामा सिदार सहित अन्य महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहीं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article “विश्व उपभोक्ता दिवस” के अवसर पर उज्जैन में होगा भव्य समारोह, म.प्र. के सीएम होंगे शामिल
Next Article धान खरीदी केंद्र में गजब घोटाला, भरपायी से बचने सूखे धान पर पानी का छिड़काव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती बना जी का जंजाल, अश्लील मैसेज, फोन कॉल फिर घर घुस कर छेड़छाड़

रायगढ़ न्यूज

चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार

रायगढ़ न्यूज

चर्चित फिल्म पुष्पा की तर्ज पर हो रही थी गांजे की तस्करी, लेकिन नहीं चुकेगा गिरधारी

रायगढ़ न्यूज

कार में युवती के कथित अपहरण की खबर से फैली सनसनी, मामला पारिवारिक आपसी विवाद का, युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बना जी का जंजाल, अश्लील मैसेज, फोन कॉल फिर घर घुस कर छेड़छाड़
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?