Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 190 जोड़ों ने किया दाम्पत्य जीवन में प्रवेश
घरेलु विवाद में कलयुगी पिता ने अपने ही मासूम बेटे की कुएँ में डुबोकर कर दी हत्या
उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा कौशल विकास प्रशिक्षण
आदेश का खुला उल्लंघन, नियम विरुद्ध निजी जगह संचालित आधार सेंटर में चल रहा अवैध वसूली का खेल
दो वर्ष पूर्व घोषित सड़क निर्माण में विलम्ब को लेकर सहकारिता एवं उद्योग समिति एक्शन मोड पर

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > बाइक चोर गिरोह का सरगना विकेश दास महंत गिरफ्तार

बाइक चोर गिरोह का सरगना विकेश दास महंत गिरफ्तार

tahtaknews.com By tahtaknews.com 11 February 2026 4 Min Read
Share

💥 आरोपी की पूंजीपथरा, तमनार, घरघोड़ा और रायगढ़ बाजारों से 25 बाइक चोरी में संलिप्तता।

💥 संगठित गिरोह द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर बड़ी चालाकी से खपाई जा रही थीं चोरी की बाइक्स।

💥गिरोह के 7 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार, 25 बाइक, लैपटॉप और प्रिंटर भी जब्त।

तहतक न्यूज/पूँजीपथरा-रायगढ़, छत्तीसगढ़। संगठित वाहन चोर गिरोह के मुख्य आरोपी और शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत (27 वर्ष), पिता गनपत दास महंत, निवासी सांगीतराई डीपापारा जूटमिल को साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
                      बता दें कि आरोपी पूर्व में भी बाइक चोरी प्रकरण में गिरफ्तार हो चुका था तथा जेल से छूटने के बाद साइबर थाना एवं पूंजीपथरा पुलिस उसकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखे हुए थे। 9 फरवरी को आरोपी को पुनः पूंजीपथरा क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमते देखा गया, जिस पर संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी को थाना पूंजीपथरा में धारा 303(2) एवं 112(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

           उल्लेखनीय है कि 1 फरवरी को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने एक संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया था। गिरोह द्वारा बाइक चोरी कर उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाजार में बिक्री किए जाने का खुलासा हुआ था। कार्रवाई में गिरोह के मुख्य आरोपी मुकेश चौहान सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 चोरी की बाइक, एक एप्पल लैपटॉप तथा एक कलर प्रिंटर जब्त किया गया था।
                  जांच में सामने आया था कि गिरोह चोरी की बाइक को खपाने के लिए सुनियोजित तंत्र का उपयोग करता था। थाना पूंजीपथरा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा दो चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए मुकेश प्रधान से पूछताछ में खुलासा हुआ कि बाइक ऑटो डीलर नेटवर्क के माध्यम से बेची जाती थीं। लैलूंगा के ऑटो डीलर से जुड़े व्यक्तियों और पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटरों की मदद से लोक सेवा केंद्र के जरिए वाहनों के फर्जी पंजीयन एवं आरसी तैयार किए जाते थे। आरोपी अजय पटेल चोरी की बाइक के चेचिस नंबर से वास्तविक मालिक की जानकारी निकालकर ऑनलाइन पीबीसी कार्ड मंगवाता, उसमें कंप्यूटर से हेरफेर कर फर्जी आरसी तैयार करता और ट्रांसफर कार्ड पर कूटरचित हस्ताक्षर कर डीलरों व आम खरीदारों को भ्रमित किया जाता था।
           बहरहाल, बाइक चोरी करने वाले गिरोह के पकड़े जाने से क्षेत्र के लोगों की चिंता कम हुई है, लेकिन उनके मन में यही सवाल बार-बार उठ रहे हैं कि क्या ये शातिर चोर जमानत पर छूटने के बाद सुधर जायेंगे या पूर्व की भांति फिर से चोरी का धंधा शुरू कर देंगे?
             दरअसल, चोरों के मामले में तह तक जाकर देखें तो जेल जाने के दौरान वहाँ एक से बढ़कर एक शातिर लोगों से इनका परिचय होता है, जो इन्हें बढ़ावा देते हैं। दूसरी बात, जेल से छूटने के बाद इन्हें कोई काम पर नहीं रखता। जब इन्हें कोई काम नहीं मिलता तो ये पुनः वही चोरी, उठाईगिरी जैसे अवैध कार्य करने लग जाते हैं। इस प्रकार समाज से अलग अपराध की दुनिया में कदम रख यही लोग बड़े अपराधों जैसे गैंगवार, लूटपाट, हत्या, बलात्कार, डकैती आदि संगीन वारदातों को बेखौफ  होकर अंजाम देने से नहीं चूकते। यह समाज, पुलिस और कानून के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। इसके लिए कोई ठोस नीति बना कर प्रभावी कदम उठाये जाने की जरुरत है, तभी ऐसे अपराधों पर अंकुश लगा पाना संभव हो पायेगा। अन्यथा, जेल में मुजरिमों की संख्या बढ़ती ही जाएगी।
        
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 190 जोड़ों ने किया दाम्पत्य जीवन में प्रवेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 190 जोड़ों ने किया दाम्पत्य जीवन में प्रवेश

रायगढ़ न्यूज

घरेलु विवाद में कलयुगी पिता ने अपने ही मासूम बेटे की कुएँ में डुबोकर कर दी हत्या

रायगढ़ न्यूज

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा कौशल विकास प्रशिक्षण

रायगढ़ न्यूज

आदेश का खुला उल्लंघन, नियम विरुद्ध निजी जगह संचालित आधार सेंटर में चल रहा अवैध वसूली का खेल

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, तीन दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?