Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
रायगढ़ के जयस्तंभ चौक के पास महकेगा फूल बाजार
सिंघल इंटरप्राइजेज के खिलाफ बड़े जन आंदोलन की तैयारी, जन हित के मुद्दों को लेकर होगा कंपनी का घेराव
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 23 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
लेनदेन के विवाद ने किया करोड़ों के अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़
चोरी व डकैती के शातिर संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी सहित लाखों की संपत्ति बरामद

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत रोजाना होगी सघन जांच

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत रोजाना होगी सघन जांच

tahtaknews.com By tahtaknews.com 8 February 2026 6 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। बड़े शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों में वाहनों के आवागमन से सड़क दुर्घटनाओं की तस्वीरें रोजाना देखने को मिल रही हैं। इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण अक्सर मानवीय भूल या लापरवाही होती है। यह जरा सी भूल या लापरवाही व्यक्ति और उसके परिवार के लिए जीवन भर का अभिशाप बन जाती है। यदि, यातायात नियमों का प्रत्येक व्यक्ति ईमानदारी और सख्ती से पालन करे तो उसका सफर निश्चित रूप से सुरक्षित, सफल और आनंदमय होगा। रायगढ़ जिला अब एक बड़े औद्योगिक नगरी का रूप ले चुका है और यहाँ बढ़ते यातायात के दबाव से सड़क दुर्घटनायें भी आम हो गयीं हैं। यही वजह है कि जिले के नये वरिष्ठ पुलिस कप्तान शशि मोहन सिंह ने इसे गंभीरता से लिया है और उनके निर्देशन में पूरे जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा एक ओर जहाँ, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रतिदिन सघन जांच कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
             इसी कड़ी में आज 08 फरवरी को थाना कोतरारोड़ प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा स्थानीय जिंदल वाहन पार्किंग परिसर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा उनसे बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालक उपस्थित रहे, जिन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व से अवगत कराया गया।
          थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिन क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियां अधिक हैं, वहां वाहनों की संख्या भी ज्यादा होती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की जान नहीं लेती, बल्कि उसके पूरे परिवार के लिए जीवनभर का न भरने वाला शून्य छोड़ जाती है। वाहन चालक की एक छोटी-सी लापरवाही भी जीवनभर का पछतावा बन सकती है।
         उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं, नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें तथा सीट बेल्ट सहित सभी यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर अनदेखा न करने की अपील करते हुए “राहवीर योजना” की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई नागरिक सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाकर उसकी जान बचाने का प्रयास करता है, तो शासन की राहवीर योजना के अंतर्गत उसे सम्मानित किया जाता है तथा 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

        कार्यक्रम के दौरान थाना कोतरारोड़ का स्टाफ भी उपस्थित रहा। रायगढ़ पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई तक सीमित न रहकर नागरिकों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
       इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। यातायात नियमों का उल्लंघन न केवल कानून तोड़ना है, बल्कि यह स्वयं और दूसरों के जीवन को जोखिम में डालना भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही, तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की कि वे जिम्मेदार चालक बनें, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएँ, ताकि समय पर उपचार मिल सके और अनमोल जिंदगियाँ बचाई जा सकें।
              सुरक्षित यातायात को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से किये जा रहे प्रयास निःसंदेह प्रशंसनीय है। बात तहतक की करें तो आज की जनता जागरूक तथा शिक्षित है और उसे पुलिस को हर संभव सहयोग करने की आवश्यकता है न कि पुलिस से आँख-मिचौली करने की। प्रायः देखा गया है कि कई लोग हेलमेट होते हुए भी उपयोग नहीं करते, सीट बेल्ट लगाना तो जैसे उनके शान के खिलाफ है। भले ही आगे मोड़ पर चल रहे चेकिंग को देखकर वहीं घंटों रुक जायेंगे या वापस मुड़ जायेंगे, लेकिन नियमों का पालन नहीं करेंगे। युवा वर्ग की तो बात ही निराली है। घर से निकलते वक्त बड़े-बुजुर्ग लाख कहें, लेकिन उनकी बात नहीं मानेंगे। हेलमेट से उनकी हेयर स्टाइल ही दब जाएगी तो गर्लफ्रेंड इम्प्रेस्ड कैसे होगी? वहीं, पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाली कुछ युवतियाँ और महिलाएँ भी स्कूटी हाथ लगते ही हम किसी से कम नहीं के तर्ज पर फर्राटे भरती हुई ‘हवा में उड़ता जाये मेरा लाल दुपट्टा मलमल का’ पुराना गाना गुनगुनाने को मजबूर कर देती हैं। अब ऐसे में भला कोई क्या करे। पहले तो ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह’ मनाया जाता था अब ‘सड़क सुरक्षा माह’ मनाया जाता है फिर भी दुर्घटनाओं के आंकड़े कम नहीं हो रहे। सवाल उठता है कि क्या अब पूरे वर्ष भर ‘सड़क सुरक्षा साल’ मनाना पड़ेगा? तभी लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे?  क्या पुलिस के पास और कोई काम नहीं है? ऐसे सवाल तो अनेकों हैं, मगर हम सब जनता को इसे गंभीरता से लेनी चाहिए और यातायात नियमों का जबरन नहीं दिल से पालन करना चाहिए ताकि, हम सब सुरक्षित रह सकें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article गौवंशों की तस्करी करते रंगेहाथ पकड़े गए तीन आरोपी
Next Article दो वर्ष पूर्व घोषित सड़क निर्माण में विलम्ब को लेकर सहकारिता एवं उद्योग समिति एक्शन मोड पर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

रायगढ़ के जयस्तंभ चौक के पास महकेगा फूल बाजार

रायगढ़ न्यूज

सिंघल इंटरप्राइजेज के खिलाफ बड़े जन आंदोलन की तैयारी, जन हित के मुद्दों को लेकर होगा कंपनी का घेराव

रायगढ़ न्यूज

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 23 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

चोरी व डकैती के शातिर संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी सहित लाखों की संपत्ति बरामद

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शौच के लिए तालाब गए युवक की अजगर के हमले से हुई दर्दनाक मौत
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?