Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > चाकू दिखा छात्रा को उठाया कार में और छेड़छाड़ के बाद छोड़ा स्कूल के सामने, आरोपी गिरफ्तार

चाकू दिखा छात्रा को उठाया कार में और छेड़छाड़ के बाद छोड़ा स्कूल के सामने, आरोपी गिरफ्तार

tahtaknews.com By tahtaknews.com 27 January 2026 5 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़,छत्तीसगढ़। जिले में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस जितनी बेहद सख्त और सतर्क है, उससे कहीं अधिक शातिर और चालाक अपराधी नजर आ रहे हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जहाँ आरोपी पकड़े जाते हैं वहीं, शातिर और चालाक अपराध को अंजाम देने का दुस्साहस करने से जरा भी परहेज नहीं कर रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि बीच शहर बालिका के साथ छेड़छाड़ और चाकू की नोंक पर दिनदहाड़े जबरन उठाये जाने की तस्वीरें कह रही हैं। हालाँकि, महिला थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बालिका से छेड़छाड़ और जबरन उठाने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक शाकिब खान (24 वर्ष) निवासी पूरी बगीचा चांदमारी रायगढ़ को हिरासत में ले लिया है।

           प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालिका ने महिला थाना में दिए लिखित आवेदन में बताया कि वह आरोपी को पहले से जानती-पहचानती है और शाकिब बीते दो वर्षों (वर्ष 2023) से लगातार जबरन बातचीत करता था, रास्ते में पीछा कर परेशान करता था। इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी थी, जिसके बाद उसके पिता उसे स्कूल छोड़ने जाने लगे थे। बालिका ने बताया कि वर्ष 2023 में भी आरोपी द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। बालिका के अनुसार 26 जनवरी को तबीयत खराब होने के बावजूद वह स्कूल गई थी। गणतंत्र दिवस रैली के दौरान अस्वस्थ होने के कारण वह स्कूल में ही रुकी रही और सुबह करीब 9 बजे मैडम से अनुमति लेकर घर के लिए निकली। इसी दौरान आरोपी शाकिब खान सफेद रंग की ईको कार से पहुंचा, गाड़ी से उतरकर चाकू दिखा कर डराया-धमकाया और जबरन गाड़ी में बैठाकर पहाड़ मंदिर मार्ग की ओर ले गया, जहां गलत नियत से छेड़छाड़ की। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे स्कूल के सामने गली में छोड़कर फरार हो गया और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
            घटना के बाद बालिका ने अपने शिक्षक और परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद महिला थाना में अपराध क्रमांक 05/2026 धारा 137(2), 74, 75(2), 78(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण एसएसपी शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही तत्काल कोतवाली थाना और महिला थाना स्टाफ को आरोपी की गिरफ्तारी में लगाया गया। पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी शाकिब खान को दबोच लिया। आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त चाकू और ईको कार सीजी 13 बी बी 1840 को जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
         चौकस पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, संदीप भगत और हमराह स्टाफ की जबरदस्त व सराहनीय भूमिका रही है।
          फिलहाल, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी से लोगों ने राहत की साँस ली है, किन्तु बीच शहर में वह भी ऐन गणतंत्र दिवस के दिन जब पूरे शहर में चहल-पहल अधिक रहती है, ऐसे समय में चाकू दिखाकर बालिका को जबरन उठाये जाने तथा वापस स्कूल छोड़े जाने के इस गंभीर मामले ने सुरक्षा व्यवस्था को प्रश्ननांकित कर दिया है। “कहीं भी, कभी भी और कुछ भी हो सकता है ” इस बात को लेकर लोगों के माथे पर भय व चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं, लेकिन आपको यह भी बता दें कि कल ही रायगढ़ जिले की कमान संभाले नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने साफ शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि  जिला पुलिस बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है। बालिकाओं से छेड़छाड़, छींटाकशी या किसी भी प्रकार की आपराधिक हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।
          अतः जिले की आम जनता हो या खास किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं है। यदि, इस प्रकार की कोई भी घटना हो तो पीड़ित एवं परिजन या प्रत्यक्षदर्शी बिना किसी संकोच के पुलिस को तत्काल सूचना दें, जिससे असामाजिक तत्वों पर कठोरतम कार्यवाही हो।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में शान से लहराया तिरंगा, धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस
Next Article गणतंत्र दिवस समारोह में कृषिमंत्री के हाथों सम्मानित हुए डॉ. पूरन लाल पटेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक

रायगढ़ न्यूज

गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े

रायगढ़ न्यूज

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?