Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > छत्तीसगढ़ > जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, गुटखा किंग गुरमुख जुमनानी पर अरबों रूपये का भारी जुर्माना

जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, गुटखा किंग गुरमुख जुमनानी पर अरबों रूपये का भारी जुर्माना

tahtaknews.com By tahtaknews.com 14 January 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/दुर्ग, छत्तीसगढ़। गुटखा के शौकीनों की बढ़ती संख्या और उसके अवैध कारोबार मानव समाज के लिए गहरी चिंता का विषय बन गया है। बता दें कि आज तम्बाकू मिश्रित गुटखा की माँग इतनी बढ़ गयी है जिसकी कोई सीमा नहीं है। कारोबारी प्रतिबंधित गुटखे का मीठी सुपारी के आड़ में बेखौफ काला व्यापार कर लाखों-करोड़ों नहीं अरबों-खरबों की कमाई कर रहे हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जीएसटी विभाग ने दुर्ग के चर्चित सितार गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है और 317 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।  जुमनानी बीते कई सालों से पूरे प्रदेश में प्रतिबंधित तंबाकू युक्त गुटखे का अवैध कारोबार में लिप्त था,  विभाग ने बीते पांच वर्षों के कारोबार का आकलन करने के बाद ही यह टैक्स और जुर्माने की रकम तय की है।

           मिली जानकारी के मुताबिक जीएसटी अधिकारियों की जांच में खुलासा हुआ है कि जुमनानी के  अवैध धंधे में उसके परिवार के सदस्य भी शामिल थे, गोदामों के लिए रेंट एग्रीमेंट गुरमुख के पिता के नाम पर किया जाता था और इसी गुप्त ठिकानों पर गुटखे की पैकिंग होती थी, फिर बोरों में भरकर इसे बाजारों में खपाया जाता था, जांच टीम को मौके से कई पुराने एग्रीमेंट और संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं।
                       बताया जा रहा है कि गुटखे का कच्चा माल राजनांदगांव में स्थित कोमल फूड नाम की फैक्ट्री में तैयार होता था, जो गुरमुख के बेटे सागर के नाम पर है, फैक्ट्री पेपर के अनुसार यह फैक्ट्री सिर्फ मीठी सुपारी बनाने के लिए दर्ज थी, परन्तु वास्तव में यहाँ प्रतिबंधित गुटखे का मसाला तैयार किया जाता था, इसके बाद माल को दुर्ग के गनियारी और जोरातराई भेजा जाता था, जहाँ मशीनों से पैकिंग होती थी, यह पूरा खेल रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक खेला जाता था।गुटखे का फॉर्मूला तैयार करने वाले दीपक पांडे से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि फैक्ट्री में लगी मशीनें 1 मिनट में 250 पैकेट तैयार करती थीं, रोजाना करीब 50 बोरा गुटखा धड़ल्ले से बाजार में बेचा जा रहा था, हैरानी की बात ये है की मजदूरों को छिंदवाड़ा के एक लेबर कॉन्ट्रैक्टर के जरिए बुलाया जाता था और महीने में केवल 18 दिन ही काम लिया जाता था।
         कार्रवाई के दौरान यह भी पता चला कि जब खाद्य विभाग ने फैक्ट्री को सील किया था, तब जुमनानी ने जबरन टीन शेड तोड़कर मशीनें और कीमती सामान वहां से निकाल लिया। अधिकारियों का मानना है कि पुलिस और खाद्य विभाग के अन्दर के कुछ लोगों की मिलीभगत  से छापेमारी की सूचना जुमनानी तक पहुंच जाती थी, जिससे वह लंबे समय तक फरार रहने में कामयाब हो जा रहा था।
             
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article ब्रेकिंग न्यूज-
सड़क पर धड़-धड़ाती रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रक बाइक सवार को रौंदते हुआ फरार
Next Article पुलिस अलर्ट..! कानून सख्त..! फिर भी बीच सड़क युवती का अपहरण… कैसे..? क्यों..?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

“भ्रष्टाचार विभाग” का एक और कारनामा, एक ही घर के दो लोगों को दे दी अनुकम्पा नियुक्ति

छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर में पहली जिला पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खेल इतिहास में एक नया अध्याय

छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कीटनाशक सेवन कर जवान ने की आत्महत्या की कोशिश

छत्तीसगढ़

टोकन जारी नहीं होने से अन्नदाताओं का फूट पड़ा गुस्सा,
देर रात धरना प्रदर्शन कर किया जमकर नारेबाजी

छत्तीसगढ़
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?