Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > राष्ट्रीय > छेड़छाड़ का विरोध करना युवक को पड़ा महँगा, नेकी के बदले चुकानी पड़ी जान

छेड़छाड़ का विरोध करना युवक को पड़ा महँगा, नेकी के बदले चुकानी पड़ी जान

tahtaknews.com By tahtaknews.com 4 January 2026 4 Min Read
Share

💥 नवजवान युवक की चाकू मार कर हत्या।
💥 एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने की मारपीट फिर चाकुओं से गोदा।
💥 असहाय नारी की मदद करना भी गुनाह।

तहतक न्यूज/विदिशा, मध्य प्रदेश। युवती के साथ हो रही छेड़छाड़ को वह सहन नहीं कर सका और सामने आकर विरोध कर दिया तो मनचले बदमाशों ने उसे बेरहमी से चाकू मारकर मौत की नींद सुला दी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बीते 3 जनवरी की रात एक युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 22-24 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
        प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शुभम चौबे (नंदू) पेशे से एसी (AC) मैकेनिक था। शुभम ने करैया खेड़ा रोड निवासी मुख्य आरोपी चुन्नी और उसके साथियों को एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने से रोका था। इसी रंजिश में आरोपियों ने गंभीर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी चुन्नी अपने 10-15 साथियों के साथ बाइक पर आया और शुभम को घर से बाहर बुलाया। बदमाशों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर चाकुओं से गोद दिया। पूरी घटना नजदीक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी चुन्नी और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।
गंभीर रूप से घायल शुभम को अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्रारंभिक जाँच में ही मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके के निवासियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
        समाज में आये दिन बढ़ रहे इस तरह के आपराधिक घटनाओं में तहतक जाकर देखें तो वर्तमान समय में पुलिस और कानून का न तो कोई खौफ रह गया है और न ही भरोसा। स्थिति यह है कि आम नागरिक असामाजिक तत्वों से डरने लगे हैं। यही वजह है कि घटना के समय लोग मदद के बजाय मुकदर्शक बन दूर से तमाशा देखते रहते हैं या फिर वहाँ से निकल चलने में ही अपनी भलाई समझते हैं। शुभम के पक्ष में सारे मोहल्ले वासी एकजुट हो जाते तो बीच बस्ती में चंद गुंडों की क्या मजाल कि वो शुभम की बेरहमी से हत्या कर देते। लोग सामने आते तो शायद उसकी जान बच जाती।        छत्तीसगढ़ में एक कहावत है ‘खीरा चोर जोंधरी चोर, धीरे-धीरे सेंधफोर’ अर्थात् चोर का पहला कदम बाड़ी में लगे खीरे या मक्के चुराने से शुरू होता है, जिसे गंभीरता से नहीं लिया जाता लेकिन, वही आगे चलकर धीरे-धीरे सेंधमारी करने लगता है और शातिर चोर बन जाता है। अगर शुरुआती दौर में ही असामाजिक अथवा गैरकानूनी हरकत करने वालों पर ठोस और कड़ी कार्रवाई हो तो दुबारा वह हिम्मत नहीं करता, लेकिन कमजोर पुलिसिंग और लचर कानून व्यवस्था से अपराधी जमानत पर छूट जाता है और अपना दबदबा बनाने बड़े अपराध करने लगता है। गाँधीजी ने ठीक ही कहा था ‘कोई एक थप्पड़ मारे तो दूसरा गाल आगे कर दो’।
         फिलहाल, सुखी जीवन जीना है तो आज के सभ्य कहे जाने वाले समाज में आँख, कान और मुँह बंद रखा जाय तभी इंसान जिंदा रह पायेगा अन्यथा, यहाँ हर कोई शेर है निवाला बनना पड़ेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article धान खरीदी में लापरवाही पड़ी महँगी, समिति प्रबंधक और सहायकों पर हुई सख्त कार्रवाई
Next Article तीन उद्योगों के खिलाफ श्रम न्यायालय में आपराधिक प्रकरण दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

छत्तीसगढ़ में “प्रॉक्सी राजनीति” प्रथा पर लगा प्रतिबन्ध, चुने हुए प्रतिनिधि ही निभाएंगे भूमिका

राष्ट्रीय

सोशल मीडिया का बढ़ता वर्चस्व और भटकता बचपन

राष्ट्रीय

मक्कार शराबी की घिनौनी हरकत, खरगोश का मांस कहकर कुत्ते की मांस को बेच दिया

राष्ट्रीय

नाबालिगों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग पर रोक लगाने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

राष्ट्रीय
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?