Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > धान खरीदी में लापरवाही पड़ी महँगी, समिति प्रबंधक और सहायकों पर हुई सख्त कार्रवाई

धान खरीदी में लापरवाही पड़ी महँगी, समिति प्रबंधक और सहायकों पर हुई सख्त कार्रवाई

tahtaknews.com By tahtaknews.com 2 January 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता और शासन निर्देशों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं। विभिन्न धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण एवं जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के अनुमोदन से दोषी समिति प्रबंधक एवं सहायकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। सहकारिता विभाग द्वारा की गई जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि कई समितियों में शासन द्वारा निर्धारित ढाला पद्धति से धान परीक्षण नहीं किया जा रहा था। किसानों द्वारा बोरे में लाए गए धान को बिना परीक्षण सीधे शासकीय बोरों में भरकर तौल किया जा रहा था। इसके साथ ही धान खरीदी कार्य में अनियमितता व उदासीनता जैसी गंभीर लापरवाहियां सामने आईं।
         उप आयुक्त सहकारिता विभाग ने बताया कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जमरगीडी (पं.क्र. 1553) के सहायक समिति प्रबंधक एवं धान खरीदी प्रभारी दीनबंधु पटेल द्वारा बार-बार निर्देशों की अवहेलना कर मनमाने ढंग से धान खरीदी की जा रही थी। कारण बताओ सूचना पत्र का संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उनका वित्तीय प्रभार तत्काल प्रभाव से समाप्त किया गया है। इसी तरह आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कापू (पं.क्र. 48) के सहायक समिति प्रबंधक श्यामनारायण दुबे ने भी शासन निर्देशों की अनदेखी करते हुए धान खरीदी में लापरवाही बरती। जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर उनका भी वित्तीय प्रभार तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। इसी तरह आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित छाल (पं.क्र. 615) के सहायक समिति प्रबंधक ठण्डाराम बेहरा तथा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोड़ासिया (पं.क्र. 833) के समिति प्रबंधक व फड़ प्रभारी प्रहलाद बेहरा द्वारा गंभीर लापरवाही एवं कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब प्रस्तुत न करने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित खड़गांव (पं.क्र. 180) में धान उपार्जन केंद्र के नोडल अधिकारी के विरुद्ध गाली-गलौच एवं धमकी की शिकायत जांच में सही पाई गई। वहीं सहायक समिति प्रबंधक कृपाराम राठिया द्वारा भी धान खरीदी में गंभीर लापरवाही सामने आई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
                         उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) के अनुसार 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक संपूर्ण धान खरीदी अवधि में धान उपार्जन कार्य से जुड़े सभी कर्मचारियों पर आवश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (ESMA) लागू है। जिला प्रशासन ने सभी समितियों को निर्देशित किया है कि धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, नियमों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शासन की योजनाओं का लाभ सही रूप में हितग्राहियों तक पहुंचे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article धरमजयगढ़ एसडीएम कार्यालय में मचा हड़कम्प,लाखों की रिश्वत लेते बाबू को एसीबी ने किया गिरफ्तार
Next Article छेड़छाड़ का विरोध करना युवक को पड़ा महँगा, नेकी के बदले चुकानी पड़ी जान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक

रायगढ़ न्यूज

गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े

रायगढ़ न्यूज

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?