
💥 खसरा-रकबा अपडेट न होने से धान बिक्री में परेशानी।
💥 17-18 दिसंबर को चक्का जाम का ऐलान।
तहतक न्यूज/सरगुजा, छत्तीसगढ़।
किसानों के धान खरीदी को लेकर जहाँ छत्तीसगढ़ सरकार चाक-चौबंद है, वहीं कुछ धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने को लेकर किसानों को कई परेशानियों का सामना करने की खबर सामने आ रही हैं। पीड़ित किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन देकर समस्या का समाधान करने की माँग की है। यही नहीं उन्होंने समाधान की माँग को लेकर तहसील कार्यालय राजापुर और चलता मेन रोड पर अनिश्चित कालीन चक्काजाम की चेतावनी दी है।
बता दें कि सीतापुर-राजापुर तहसील अंतर्गत धान खरीदी केंद्र राजापुर एवं खड़गांव में किसानों के खसरा व रकबा सुधार और संसाधन अपडेट नहीं होने से धान बिक्री में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। किसानों का आरोप है कि सुधार के बावजूद पोर्टल पर जानकारी दर्ज नहीं की गई। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र सुधार की माँग को लेकर 17 दिसंबर को तहसील कार्यालय राजापुर और 18 दिसंबर को चलता मेन रोड पर अनिश्चितकालीन चक्का जाम की चेतावनी दी है।
