भिलाई में चल रहा नकली नोटों का अवैध कारोबार, 500 और 200 के नकली नोट बरामद

तहतक न्यूज/भिलाई।
पुलिस लाख कोशिश करे लेकिन नकली नोटों का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। जिले में नकली नोटों का कारोबार फैलता जा रहा है। नकली नोट खपाने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को पुरानी भिलाई पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी नरेंद्र सिंह सरायपाली महासमुंद निवासी है और पहले भी इसी इलाके में नकली नोट चलाने की कोशिश कर चुका है। आरोपी ऑइसक्रीम लेने जलाराम बेकरी दुकान पहुँचा और 500 का नोट दिया। नोट प्रिंट से नकली लग रहा था, शक होने पर दुकानदार उसे बातों में उलझाए रखा और पुलिस को सूचना दे दी। पुरानी भिलाई पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और युवक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसकी जेब से 500 रुपए के 18 नकली नोट और 200 रुपए के 11 नकली नोट मिले। कुल मिलाकर युवक के पास से 29 नकली नोट बरामद किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *