एडवान्टा इंटरप्राजेज प्रा.लि. ने किया स्कूली बच्चों को सम्मानित।

तहतक न्यूज/गुरुवार/17 अक्टूबर 2024/लैलूंगा।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सुदूर आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्र लैलूंगा विकासखंड से लगभग 25 किलो मीटर दूर जिले के अंतिम ग्राम पंचायत बाहामा के आश्रित मुहल्ला में स्थित आदिम जाति कल्याण प्राथमिक शाला बनपारा में कृषि विज्ञान के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहने वाली कम्पनी एडवान्टा इंटरप्राईजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड हैदराबाद के द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी के तहत एडवान्टा बीज कम्पनी के तरफ से संचालित सामाजिक उत्तर दायित्व गतिविधियों के तहत समय-समय पर किसान कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जहाँ किसानों को उन्नत तकनीकी का ज्ञान और संवर्धन प्रदान करना एडवान्टा कम्पनी मुख्य उद्देश्य रहता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूक कर महिला सशक्तिकरण महिला किसानों को समर्थन और प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। साथ ही साथ ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और मूलभूत सुविधाओं का विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
एडवांटा कंपनी के द्वारा वनपारा के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के सभी बच्चों को उनकी शिक्षा के स्तर में सुधार के उद्देश्य से स्कूल बैग, नोट कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्र के प्रतिष्ठित शंकर कृषि सेवा केन्द्र के संचालक शिवशंकर प्रधान द्वारा किया गया था, जो हमेशा क्षेत्र के किसानों के विकास के साथ ही साथ क्षेत्र के स्कूलों के विकास और बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य हमेशा प्रयासरत रहते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस बी आई बैंक के मैनेजर मनोज गड़तिया, परेश्वर प्रधान सफल कृषक एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजपुर मण्डल, विशेष आमंत्रित कृषक त्रिनाथ बरवा, धर्मव्रत बरवा सरपंच ग्राम पंचायत गुडुबहाल, काशी राम नाग सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत बहामा, अशोक भगत अध्यक्ष प्रेस क्लब लैलूंगा एवं क्षेत्र के सैकड़ों किसान पालक एवं महिलाएं मौजूद रहे । साथ ही साथ एडवान्टा के क्षेत्रीय आधिकारी कर्मचारी की भी उपस्थिति रही |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *