ब्रेकिंग न्यूज….. सराईपाली रोड में हुआ चक्का जाम

💥बारिश में भीगते स्कूली बच्चों ने किया चक्का जाम

💥तालाब में तब्दील सड़क से त्रस्त, बिफर पड़े स्टूडेंट

💥झूठे आश्वासनों और समझाईस के लॉलीपॉप से आ चूके हैं तंग

तहतक न्यूज/शनिवार/03 अगस्त 2024/गेरवानी।
जिला मुख्यालय रायगढ़ से महज तेरह कि.मी. दूर ग्राम-पंचायत गेरवानी स्थित हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सराईपाली रोड में चल रहे वाहनों को रोक दिया है। आपको बता दें कि सराईपाली जाने वाली सड़क गेरवानी चौक से हर्ष पेट्रोल पम्प तक लगभग दो सौ मीटर की दूरी तक बुरी तरह से खराब हो चूकी है। इधर स्थापित उद्योगों के भारी वाहनों की आवाजाही से बड़े-बड़े गड्ढे तालाब का रूप ले चूके हैं। गौर तलब हो कि स्कूल जाने के लिए बच्चों को इसी रास्ते से होकर जाना पड़ता है, अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अभी बारिश के दिनों में साफ-सुथरे यूनिफार्म में छात्र-छात्राएँ यहाँ से कैसे गुजर पाते होंगे? कीचड़ से सने बच्चे तनाव में रह कर क्या अपनी पढ़ाई ढंग से कर पाएंगे?


ज्ञात हो कि इससे पूर्व विधानसभा चुनाव के पहले से स्थानीय ग्रामवासियों ने कई बार आंदोलन, धरना व आर्थिक नाकेबंदी कर शासन-प्रशासन को अवगत कराया था। इस मार्ग से जुड़े पाँच-छः उद्योगों ने प्रशासन के समक्ष तत्काल सीसी रोड ( लागत-40 लाख रु.) बनवाने की बात कही थी लेकिन कई महीने बीत गये सड़क नहीं बन पाया।
सच्चाई की तह तक की बात करें तो पीड़ित जनता समस्याओं को लेकर चीखती है, चिल्लाती है, रोती है, कलपती है मगर एक रोते हुए बच्चे की तरह आश्वासन का झुनझुना या लॉलीपॉप थमा कर चुप करा दिया जाता है। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र की ये विडम्बना है कि चुनाव के समय मतदाताओं से वोट की भीख मांगकर जीत जाने वाले कथित जन हितैषी नेता ऐसे मौके पर नदारद रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *