Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > आसपास > रायगढ़ इस्पात के प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों का फूटा गुस्सा

रायगढ़ इस्पात के प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों का फूटा गुस्सा

Pancham Singh Thakur By Pancham Singh Thakur 24 June 2024 3 Min Read
Share

✍🏻ग्रामीणों ने बैठक कर किया ऐलान।

✍🏻जनसुनवाई में महिलाएं भी जमकर दहाड़ेंगी!

✍🏻रायगढ़ इस्पात की जनसुनवाई और प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों के माथे पर उभर रहीं चिंता की लकीरें..?

        (प्रशांत कुमार गुप्ता की कलम से)
तहतक न्यूज/शिवपुरी। पूँजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गेरवानी के आश्रित ग्राम शिवपुरी में आगामी कुछ ही दिनों में रायगढ़ इस्पात के एक और नये इकाई की स्थापना को लेकर जनसुनवाई होने जा रही है। इस क्षेत्र में प्रदूषण से त्रस्त शिवपुरी के ग्रामीण पूरजोर विरोध कर रहे हैं। अभी हाल ही में ग्रामीणों ने जनसुनवाई रद्द करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर रायगढ़ को ज्ञापन भी सौंपा है। आपको बता दें कि यह हरे-भरे घने जंगलों के बीच बसा कृषि प्रधान आदिवासी बहुल गाँव है जहाँ लोग प्राचीन काल से खेती-किसानी कर जीवन-यापन करते चले आ रहे हैं लेकिन, वर्तमान समय में गाँव के आसपास कई लौह-उद्योग स्थापित हैं जिससे यहाँ का वातावरण बुरी तरह से प्रदूषण की चपेट में है। खतरनाक प्रदूषण से यहाँ के वनोपज (चार, तेंदू, हर्रा, बहेरा, आँवला, सराई बीज, महुआ )और कृषि उत्पाद जैसे - धान, गेहूँ, दलहन, तिलहन फसलों के अलावा साग-सब्जियों पर भी व्यापक पैमाने पर असर पड़ा है। उत्पादन कम होने से लोगों की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो गयी है। खेती कम हो जाने से पशुपालन भी बुरी तरह से प्रभावित है। इस क्षेत्र के गावों के सारे गौवंश सड़कों पर आ गये हैं। ऐसे में एक और उद्योग की स्थापना से जाहिर है कि प्रदूषण और बढ़ेगा।

वास्तव में मैदानी हकीकत की तहतक जाकर देखें तो जो तस्वीरें सामने आ रहीं हैं उससे ग्रामीण बुजुर्गों के माथे पर बल पड़ना स्वाभाविक है। तथाकथित विकास के नाम पर उद्योगों की येन-केन-प्रकारेण स्थापना कर दी जाती है किन्तु स्थानीय लोगों को कंपनियों में कोई सम्मानजनक स्थायी रोजगार नहीं मिलता।

बहरहाल कथित जनता की अदालत अर्थात् जनसुनवाई को सफल कराने उद्योग प्रबंधन और ग्रामवासियों के बीच मान-मनौव्वल को लेकर लगातार बैठकें जारी हैं और बड़े-बुजुर्गों के माथे पर, आने वाले पीढ़ी के अंधकारमय भविष्य को लेकर चिंता की लकीरें गहरी होती जा रही हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, योगा में लोगों की बढ़ रही रूचि,करेंगे निरंतर अभ्यास
Next Article रायगढ़ इस्पात की जनसुनवाई पूर्व विरोध और समर्थन के बीच घमासान …??
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

शौच के लिए तालाब गए युवक की अजगर के हमले से हुई दर्दनाक मौत

आसपास

संवेदनहीन वैदिक इंटरनेशनल स्कूल का, फिर सामने आया घिनौना चेहरा

आसपास

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की शानदार पहल – “हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट”

आसपास

चीख रही धरती, कराह रहा आसमान,फिर भी नहीं चेत रहा धन लोलुप इंसान

आसपास
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?