बावन परियों की नृत्यकला में मगन थे द्यूत क्रीड़ा के महारथी तभी पड़ गया रंग में भंग

💥 रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड, 29 जुआरी गिरफ्तार, 9,00,500 रूपये जब्त।

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में संचालित दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश दी।  गठित विशेष पुलिस टीम ने दोनों स्थानों से कुल 29 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं फड़ से ₹9,00,500 नगद जब्त किया है। पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
        प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को थाना खरसिया के रानीसागर एवं थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के ग्राम तारापुर में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में विशेष टीम ने दोनों स्थानों पर सुनियोजित तरीके से रेड कार्रवाई की।
रानीसागर में जुआ फड़ पर 19 जुआरी गिरफ्तार, ₹6,07,400 जब्त
       

थाना खरसिया क्षेत्र के रानीसागर स्थित पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर स्ट्रीट लाइट के नीचे खरसिया एवं घरघोड़ा क्षेत्र के जुआरियों द्वारा दो पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से 19 जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹6,07,400 नगद, दो गड्डी ताश तथा एक प्लास्टिक बोरी (बिछौना) जब्त की।
रानीसागर जुआ फड़ से गिरफ्तार आरोपी -
1. कैलाश अग्रवाल, उम्र 49 वर्ष निवासी, घरघोड़ा।
2. राधेन्द्र गुप्ता, उम्र 44 वर्ष निवासी, घरघोड़ा।
3. विकास अग्रवाल, उम्र 49 वर्ष निवासी खरसिया।
4. राजकमल अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।
5. अभिषेक अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी खरसिया।
6. विनय अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी खरसिया।
7. अमोल अग्रवाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी खरसिया।
8. संदीप अग्रवाल, उम्र 41 वर्ष, निवासी खरसिया।
9. आलोक अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी खरसिया।
10. संजय कुमार, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।
11. पारस उर्फ पिन्टु, उम्र 36 वर्ष, निवासी कृष्णा बिहार, रायगढ़।
12. अंकित कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी खरसिया।
13. मुरली अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।
14. हासित गुप्ता, उम्र 48 वर्ष, निवासी टेन्डा नावापारा।
15. प्रतीक अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।
16. अमन कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी खरसिया।
17. दिनेश अग्रवाल, उम्र 53 वर्ष, निवासी खरसिया।
18. शिवम अग्रवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी खरसिया।
19. नरेश कुमार, उम्र 58 वर्ष, निवासी रायगढ़।
ग्राम तारापुर में 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹2,93,100 जब्त
         

इसी क्रम में थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के ग्राम तारापुर स्थित एचपी गैस एजेंसी के पास दीवार किनारे मोमबत्ती की रोशनी में ताशपत्ती से जुआ खेले जाने की सूचना पर सीएसपी राहुल उइके, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि 10 जुआरियों को रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के फड़ एवं कब्जे से कुल ₹2,93,100 नगद तथा 52 पत्ती ताश की गड्डी गवाहों के समक्ष जब्त की।
तारापुर जुआ फड़ से गिरफ्तार आरोपी -
1. दिनेश यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
2. चमनदीप सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी कोष्टापारा, रायगढ़।
3. रौनक अग्रवाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी, रायगढ़।
4. राजीव लोचन बेहरा, उम्र 40 वर्ष, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
5. आकाश गर्ग, निवासी मेन हॉस्पिटल के सामने, रायगढ़।
6. विकास अग्रवाल, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
7. प्रिंस सलूजा, उम्र 27 वर्ष, निवासी गौरीशंकर मंदिर के सामने रायगढ़।
8. पंकज कुमार महथा, उम्र 41 वर्ष, निवासी जगतपुर, रायगढ़।
9. रजत गोयल, उम्र 31 वर्ष, निवासी कबीर चौक, रायगढ़।
10. यश अग्रवाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी गजाननपुरम, रायगढ़।
       दोनों स्थानों पर की गई इस संयुक्त कार्रवाई में  थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रशिक्षु उप-निरीक्षक हर्ष चंद्राकर, प्रशिक्षु उप-निरीक्षक मनीषा धुर्वे, सहायक उप-निरीक्षक आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक बालचंद राय, बाबूलाल पटेल, रामनाथ बनर्जी, महेन्द्र कर्ष, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना तथा आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, उत्तम सारथी, विजय कुशवाहा, दिनेश गोड, मिनकेतन पटेल, विशोप सिंह, चन्द्रेश पाण्डेय, मनोज यादव, बंशी रात्रे, अजय साय, विनोज लकड़ा एवं संजय केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
      “जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन अंकुश के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”- एसएसपी शशि मोहन सिंह,रायगढ़।


        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *