तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के विधि प्रकोष्ठ में जिला संयोजक-सह संयोजक की घोषणा की है, जिसमें रायगढ़ जिले में जिला संयोजक संजय दास को तथा सह-संयोजक विजय डनसेना व सत्यजीत शर्मा को नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि बेलदुला निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता संजय दास लम्बे अरसे से भाजपा में सक्रिय रहे हैं और अपने वार्ड में छाया पार्षद के रूप में जाने जाते हैं। अपने वकालत के पेशे में व्यस्त रहने के बावजूद सामाजिक कार्यों में उनकी बढ़-चढ़ कर भागीदारी रहती है। सहज, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी संजय दास लोगों की निःस्वार्थ भाव से मदद करने में हमेशा तत्पर रहते हैं, जिसके कारण वे पूरे शहर में लोकप्रिय हैं। इन्हीं सब बातों को लेकर पार्टी ने इन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान सहित बीजेपी के नेताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विदित हो कि पार्टी को संगठनात्मक मजबूती देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी के लिए समर्पित और कर्मठ लोगों को जिम्मेदारियाँ दी जा रही हैं।
