Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
चोरी व डकैती के शातिर संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी सहित लाखों की संपत्ति बरामद
शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट पेश
अतिरिक्त ब्याज एवं पेनाल्टी से बचने मार्च की अंतिम तारीख तक मौका, अन्यथा 06 प्रतिशत ब्याज सहित 1000 रूपये तक अर्थ दंड
भाजपा विधि प्रकोष्ठ में अधिवक्ता संजय दास को मिली रायगढ़ जिला संयोजक की जिम्मेदारी
मकान किराया विवाद में प्लांटकर्मी पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > छग चैम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज ने व्यापारिक समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

छग चैम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज ने व्यापारिक समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

tahtaknews.com By tahtaknews.com 25 March 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। शहर में यातायात अव्यवस्था, होलसेल कॉरिडोर की समस्या सहित व्यापारियों से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ने जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। चैम्बर के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर व्यापार से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं के निराकरण की माँग की।
             प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल, पूर्व प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल (चैम्बर), जिला उपाध्यक्ष मनोज बेरिवाल (टिम्बर), राहुल अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। ज्ञापन में प्रमुख रूप से चार बिंदुओं पर गंभीर चिंता जताई गई, जिसमें होलसेल कॉरिडोर से जुड़ी समस्या भी शामिल रही। वहीं, होलसेल कॉरिडोर को लेकर हुई चर्चा में चैम्बर ने कहा कि थोक व्यापार के लिए निर्धारित कॉरिडोर की आवश्यकता है और कॉरिडोर न होने के कारण व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जहां सड़कों की स्थिति अच्छी हो, जल निकासी की सुविधा हो और सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध हो, ताकि थोक व्यापार सुगमता से संचालित हो सके और शहर के मुख्य मार्गों पर भीड़भाड़ कम हो सके।
औद्योगिक इकाइयों की इंटरेस्ट सब्सिडी विलंब प्रकरण बना प्रमुख मुद्दा
         चैम्बर द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में जिले की औद्योगिक इकाइयों से जुड़ी एक गंभीर समस्या को विशेष रूप से उजागर किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि जिले की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत ब्याज अनुदान (इंटरेस्ट सब्सिडी) प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है।
चैम्बर ने बताया कि उद्योगों द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज समय-समय पर विभाग को प्रस्तुत कर दिए जाते हैं और विभागीय स्तर पर सत्यापन पूर्ण होने के बावजूद कई मामले लंबित हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि पूर्व में निस्तारित बिंदुओं पर पुनः-पुनः आपत्तियाँ उठाई जा रही हैं, जिससे उद्योगों को अनावश्यक प्रशासनिक जटिलताओं और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
          चैम्बर ने कहा कि उद्योगों की आर्थिक गतिविधियाँ राज्य की औद्योगिक प्रगति एवं रोजगार सृजन से जुड़ी हैं। योजनाओं के लाभों में विलंब से उद्योगों की कार्यप्रणाली और औद्योगिक विकास की गति दोनों प्रभावित हो रही है।
      चैम्बर पदाधिकारियों ने कलेक्टर से सभी बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक एवं त्वरित कार्यवाही करने का अनुरोध किया। विशेष रूप से रायगढ़ जिले में लंबित सभी इंटरेस्ट सब्सिडी प्रकरणों की समीक्षा, निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं एकरूपता लाने और स्वीकृत अनुदान की राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई। आगे उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान से शहर में व्यापारिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी और व्यापारिक वातावरण सुरक्षित एवं व्यवस्थित बना रहेगा। कलेक्टर ने चैम्बर की मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article सुनील इस्पात के मजदूर की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या..?
Next Article जीजा साले के बीच हुई मारपीट में घायल बड़े साले की हो गयी मौत, जीजा पहुँचा सलाखों के पीछे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

चोरी व डकैती के शातिर संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी सहित लाखों की संपत्ति बरामद

रायगढ़ न्यूज

शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट पेश

रायगढ़ न्यूज

अतिरिक्त ब्याज एवं पेनाल्टी से बचने मार्च की अंतिम तारीख तक मौका, अन्यथा 06 प्रतिशत ब्याज सहित 1000 रूपये तक अर्थ दंड

रायगढ़ न्यूज

भाजपा विधि प्रकोष्ठ में अधिवक्ता संजय दास को मिली रायगढ़ जिला संयोजक की जिम्मेदारी

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शौच के लिए तालाब गए युवक की अजगर के हमले से हुई दर्दनाक मौत
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?