Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
मकान किराया विवाद में प्लांटकर्मी पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार
मकान किराया विवाद में प्लांटकर्मी पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार
ऐतिहासिक होगी रायगढ़ की भव्य शोभायात्रा, 60 से अधिक समाज और संस्था की निकलेगी आकर्षक झाँकियां
बड़े बकायादारों पर निगम ने कसा शिकंजा, शीघ्र भुगतान नहीं की तो होगी कुर्की व सीलिंग की कार्रवाई
जीजा साले के बीच हुई मारपीट में घायल बड़े साले की हो गयी मौत, जीजा पहुँचा सलाखों के पीछे

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > सुनील इस्पात के मजदूर की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या..?

सुनील इस्पात के मजदूर की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या..?

tahtaknews.com By tahtaknews.com 25 March 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। सुनील इस्पात में काम करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकती लाश मिलने की हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आयी है, जिससे पूरे गाँव में सनसनी फैल गयी है।
       रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में स्थित ग्राम लाखा में आज सुबह एक महिला के घर के परछी में लगे बांस में बंधे रस्सी में एक अधेड़ व्यक्ति की संदेहास्पद स्थितियों में लटकती लाश मिली है।
          मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और जाँच कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की तो मृतक की शिनाख्त मूलतः जशपुर जिले के बागबहार थानांतर्गत ग्राम खूंटापानी निवासी विष्णुराम चौहान आत्मज बलराम चौहान (54 वर्ष) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक विष्णुराम समीप के सुनील इस्पात एंड पावर लिमिटेड में कंपनी परिसर के अंदर लेबर क्वाटर में रहकर काम करता था।
पुलिस पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई है कि लाखा बस्ती के सरकारी जमीन से लगे मोहल्ले में रह रही पूर्व पत्नी के यहां विष्णुराम का अक्सर आना-जाना लगा रहता था। बीते सोमवार की रात को विष्णुराम जब परित्यक्ता महिला से मिलने उसके घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। महिला का कहना है कि विवाद इतना बढ़ गया कि विष्णु गुस्से में आकर जलती तीली उसके तरफ फेंक कर उसे जलाने की कोशिश की। इसके बाद डरकर वह घर से निकल गयी, आज सुबह सहेली के साथ घर वापस आयी तो विष्णुराम की लाश मिली। वहीं ग्रामीणों के अनुसार  विष्णुराम की लाश जब फांसी पर लटकती मिली तो उसका घुटना जमीन में टिका हुआ था। ऐसे में हत्या कर शव को लटकाने की आशंका भी जाहिर किया जा रहा है।
              बहरहाल, सुनील इस्पात के श्रमिक की संदिग्ध हालत में मिली लाश के मामले की तहतक जाने के लिए जिला चिकित्सालय में शव को लाया गया है। कोतवाली पुलिस पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर जाँच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक के मौत की सच्चाई का खुलासा हो पायेगा।
  
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article रायगढ़ निगम प्रशासन के कड़े तेवर देख घबराये बकायादार, हुई लाखों रुपयों की वसूली
Next Article छग चैम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज ने व्यापारिक समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

मकान किराया विवाद में प्लांटकर्मी पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

मकान किराया विवाद में प्लांटकर्मी पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

ऐतिहासिक होगी रायगढ़ की भव्य शोभायात्रा, 60 से अधिक समाज और संस्था की निकलेगी आकर्षक झाँकियां

रायगढ़ न्यूज

बड़े बकायादारों पर निगम ने कसा शिकंजा, शीघ्र भुगतान नहीं की तो होगी कुर्की व सीलिंग की कार्रवाई

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शौच के लिए तालाब गए युवक की अजगर के हमले से हुई दर्दनाक मौत
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?