Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहाड़ लुड़ेग की बदलेगी तस्वीर
गेरवानी में मशरूम स्पॉन उत्पादन इकाई का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर बीज
बड़े बकायादारों पर निगम हुआ सख्त, कबीर चौक स्थित दुकान सील
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गाँव-गाँव में हो रहा सफल आयोजन
रायगढ़ नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में 14 एजेंडों को मिली मंजूरी

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > रायगढ़ में बायोगैस प्लांट की होगी स्थापना, कचरे से बनेगी ऊर्जा

रायगढ़ में बायोगैस प्लांट की होगी स्थापना, कचरे से बनेगी ऊर्जा

tahtaknews.com By tahtaknews.com 13 March 2026 3 Min Read
Share

💥नगर निगम प्रशासन, गैल इंडिया लिमिटेड, क्रेडा तथा अडानी ग्रुप के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक।

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। नगर निगम क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से बायोगैस प्लांट स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन, गैल इंडिया लिमिटेड, क्रेडा तथा अडानी ग्रुप के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में बायोगैस प्लांट की रूपरेखा, तकनीकी पहलुओं और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान दिल्ली से पहुंचे गैल इंडिया लिमिटेड के रीजनल मैनेजर के नेतृत्व में आई टीम ने कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया के समक्ष पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बायोगैस प्लांट की पूरी कार्यप्रणाली, क्षमता, लागत, संचालन व्यवस्था तथा इससे होने वाले पर्यावरणीय और आर्थिक लाभों की जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि शहर से निकलने वाले गीले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण कर उससे बायोगैस और अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाएंगे।
बैठक के पश्चात संयुक्त टीम द्वारा प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया गया। नगर निगम,  गैल इंडिया लिमिटेड, क्रेडा और अडानी ग्रुप के अधिकारियों ने केआईटी कॉलेज के पीछे गढ़उमरिया क्षेत्र में प्रस्तावित स्थान का मौके पर जाकर अवलोकन किया और वहां की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग तथा प्लांट स्थापना की संभावनाओं का आकलन किया।
नगर निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि शहर में कचरा प्रबंधन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बायोगैस प्लांट एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे गीले कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण होगा और स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
महापौर जीववर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम शहर के सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। बायोगैस प्लांट स्थापित होने से कचरे का बेहतर प्रबंधन होगा, साथ ही इससे ऊर्जा उत्पादन भी संभव हो सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह परियोजना शहर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद बायोगैस प्लांट की स्थापना में लगभग दो वर्ष का समय लगेगा। परियोजना शुरू होने के साथ ही शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं आधुनिक बनाया जा सकेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहाड़ लुड़ेग की बदलेगी तस्वीर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहाड़ लुड़ेग की बदलेगी तस्वीर

रायगढ़ न्यूज

गेरवानी में मशरूम स्पॉन उत्पादन इकाई का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर बीज

रायगढ़ न्यूज

बड़े बकायादारों पर निगम हुआ सख्त, कबीर चौक स्थित दुकान सील

रायगढ़ न्यूज

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गाँव-गाँव में हो रहा सफल आयोजन

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहाड़ लुड़ेग की बदलेगी तस्वीर
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?