Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
रायगढ़ में बायोगैस प्लांट की होगी स्थापना, कचरे से बनेगी ऊर्जा
गेरवानी में मशरूम स्पॉन उत्पादन इकाई का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर बीज
बड़े बकायादारों पर निगम हुआ सख्त, कबीर चौक स्थित दुकान सील
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गाँव-गाँव में हो रहा सफल आयोजन
रायगढ़ नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में 14 एजेंडों को मिली मंजूरी

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहाड़ लुड़ेग की बदलेगी तस्वीर

प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहाड़ लुड़ेग की बदलेगी तस्वीर

tahtaknews.com By tahtaknews.com 13 March 2026 2 Min Read
Share

तहतक न्यूज/लैलूंगा-रायगढ़,छत्तीसगढ़। आज दिनाँक 13 मार्च को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत केलो नदी के उद्गम स्थल पहाड़ लुड़ेग तथा खम्हार पाकुट जलाशय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
             ग्राम पहाड़ लुड़ेग में केलो नदी के उद्गम स्थल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा कर नदी के इतिहास और उद्गम स्थल से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह स्थल प्राकृतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे सुरक्षित और संरक्षित रखने के साथ-साथ पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर ने लैलूंगा से पहाड़ लुड़ेग तक सड़क निर्माण की आवश्यकता पर भी विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही ग्राम पंचायत पहाड़ लुड़ेग को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के संबंध में भी सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपेक्षा की कि केलो नदी के उद्गम स्थल को सुरक्षित और संरक्षित बनाए रखने में वे सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि गांव के समग्र विकास और उद्गम स्थल के संरक्षण के लिए ग्रामीण अपने सुझाव 15 दिनों के भीतर प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें आगामी योजनाओं में शामिल किया जा सके।

         उल्लेखनीय है कि लैलूंगा से महज चार-पाँच किमी. दूर ग्राम पहाड़ लुड़ेग प्रकृति के हरे-भरे खूबसूरत वादियों के बीच बसा है। छोटी-छोटी पहाड़ियाँ, ऊँचे-नीचे रास्ते जहाँ जम्मू कश्मीर जैसा मनोरम दृश्य उत्पन्न करते हैं, वहीं सफर की सारी थकान पल भर में गायब हो जाते हैं। यहाँ का नैसर्गिक वातावरण इतना आकर्षक है कि ऑंखें भी पलक झपकाना भूल जाती हैं। यहाँ की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाना बेहद जरुरी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article गेरवानी में मशरूम स्पॉन उत्पादन इकाई का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर बीज
Next Article रायगढ़ में बायोगैस प्लांट की होगी स्थापना, कचरे से बनेगी ऊर्जा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

रायगढ़ में बायोगैस प्लांट की होगी स्थापना, कचरे से बनेगी ऊर्जा

रायगढ़ न्यूज

गेरवानी में मशरूम स्पॉन उत्पादन इकाई का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर बीज

रायगढ़ न्यूज

बड़े बकायादारों पर निगम हुआ सख्त, कबीर चौक स्थित दुकान सील

रायगढ़ न्यूज

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गाँव-गाँव में हो रहा सफल आयोजन

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, तीन दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?