Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
चर्चित फिल्म पुष्पा की तर्ज पर हो रही थी गांजे की तस्करी, लेकिन नहीं चुकेगा गिरधारी
कार में युवती के कथित अपहरण की खबर से फैली सनसनी, मामला पारिवारिक आपसी विवाद का, युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
एप्सटीन फाइल्स मुद्दे पर महिला कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री के विरोध में पुतला दहन
आकस्मिक निरीक्षण में जिला जेल रायगढ़ पहुँचे कलेक्टर एवं एसएसपी, बंदियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का किया अवलोकन
माह फरवरी की थाना-वार समीक्षा, अपराध निकाल में जूटमिल, कोतवाली और लैलूंगा रहे अग्रणी

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > एएसपी की नजर नहीं पड़ी होती, तो कुछ भी अनर्थ हो सकता था..!

एएसपी की नजर नहीं पड़ी होती, तो कुछ भी अनर्थ हो सकता था..!

tahtaknews.com By tahtaknews.com 1 March 2026 4 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़,छत्तीसगढ़। ऐसा नहीं है कि खाकी वर्दी वालों का चेहरा कठोर और सपाट होता है। वो भी एक आम इंसान की तरह कोमल हृदय और संवेदना का भाव रखते हैं। यही वजह है कि आज एक पुलिस अफसर की कर्त्तव्यनिष्ठा और संवेदनशिलता ने एक मासूम को किसी अनहोनी से सुरक्षित निकाल माँ के पास पहुँचा दिया। दिल को छू लेने वाली ऐसी ही एक खूबसूरत तस्वीर रायगढ़ शहर में देखने को मिली।
           बता दें कि आज 1 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी शहर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट में आयोजित मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। तभी सीएमओ तिराहा के आगे भगवानपुर के पास मेन रोड पर उन्होंने देखा कि करीब दो से ढाई वर्ष का एक मासूम बालक अपनी टॉय कार के साथ सड़क के बीचों-बीच खेल रहा है और उसके दोनों ओर से भारी वाहन गुजर रहे हैं, फिर क्या था?उन्होंने तुरंत अपने वाहन चालक को गाड़ी रोकने को कहा और स्वयं फौरन उतरकर बालक को गोद में उठा लिया। आसपास पूछताछ करने पर बालक के परिजनों का कोई पता नहीं चल सका और बालक भी ठीक से बोल पाने की स्थिति में नहीं था। बालक को गोद में लिए एडिशनल एसपी ने उसे पास की दुकान से चॉकलेट और बिस्किट दिलाकर शांत किया और प्यार से पुचकारते हुए उससे उसके घर के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। काफी कोशिश के बाद बालक ने इशारों से अपने घर का रास्ता बताया, जिसके आधार पर एडिशनल एसपी करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलते हुए भरतपुर मोहल्ले पहुंचे।
मोहल्ले में पहुंचने पर बालक ने अपनी मां को देखते ही पुकारा, जिससे उसकी पहचान शौर्य के रूप में हुई। बालक की मां ने बताया कि वह काफी समय से अपने बेटे को ढूंढ रही थी, अपने बेटे को सुरक्षित देखकर मां ने राहत की सांस ली और एडिशनल एसपी का आभार व्यक्त किया। एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने महिला को आगे बच्चे का विशेष ध्यान रखने और उसे इस तरह अकेला सड़क पर नहीं छोड़ने की समझाइश दी।
        बात तहतक की करें तो रायगढ़ पुलिस की सजगता और तत्परता केवल कानून व्यवस्था बनाये रखने तक सीमित नहीं है, अपितु संवेदना के साथ सामाजिक सुरक्षा और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए भी हमेशा तत्पर है।                                       बहरहाल, इस घटना से जहाँ पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है, वहीं पर एक सवाल भी उठता है कि वहाँ से गुजर रहे लोगों की नजर तो बच्चे पर जरूर पड़ी होगी, लेकिन बच्चे को बचाने की चिंता किसी ने नहीं की। क्या ऐसा कार्य केवल पुलिस की ही जिम्मेदारी है? चाहता तो कोई भी रुक सकता था, मगर यह एक विडंबना है कि आजकल के व्यस्त लोगों के पास इतना समय नहीं है।
  💥 तहतक न्यूज अपने सुधी पाठकों से अपील करता है कि बच्चों को हमेशा नजर के सामने रखें। कभी भी सड़क पर अकेला न छोड़ें। थोड़ी सी भी लापरवाही जीवन भर का रोना बन सकती है।💥

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article एप्सटीन फाइल्स मुद्दे पर महिला कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री के विरोध में पुतला दहन
Next Article कार में युवती के कथित अपहरण की खबर से फैली सनसनी, मामला पारिवारिक आपसी विवाद का, युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

चर्चित फिल्म पुष्पा की तर्ज पर हो रही थी गांजे की तस्करी, लेकिन नहीं चुकेगा गिरधारी

रायगढ़ न्यूज

कार में युवती के कथित अपहरण की खबर से फैली सनसनी, मामला पारिवारिक आपसी विवाद का, युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायगढ़ न्यूज

एप्सटीन फाइल्स मुद्दे पर महिला कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री के विरोध में पुतला दहन

रायगढ़ न्यूज

आकस्मिक निरीक्षण में जिला जेल रायगढ़ पहुँचे कलेक्टर एवं एसएसपी, बंदियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का किया अवलोकन

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
चर्चित फिल्म पुष्पा की तर्ज पर हो रही थी गांजे की तस्करी, लेकिन नहीं चुकेगा गिरधारी
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?