Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
वसीम खान बने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री
आवारा घूम रहे गौवंशों पर तस्करों की बुरी नजर, भूखे-प्यासे मवेशियों को हाँकते ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार
अवैध गतिविधियों पर थाना प्रभारी जीरो टॉलरेंस की नीति पर करेंगे काम, लापरवाही पर जवाबदेही तय कर होगी कार्रवाई
डिजिटल अरेस्ट के भय से बुजुर्ग ने गँवाये लाखों रूपये, साइबर थाना रायगढ़ में हुआ मामला दर्ज
खड़ी ट्रक से बैटरी की चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मिलेंगे 32850 रूपये की बोनस

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मिलेंगे 32850 रूपये की बोनस

tahtaknews.com By tahtaknews.com 23 February 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों के मोर जमीन मोर मकान (बीएलसी) के हितग्राहियों की एक महत्वपूर्ण बैठक योजना के नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया ने ली । बैठक में योजना के तहत निर्माण कार्य की गुणवत्ता, समय-सीमा एवं किस्त भुगतान की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कार्यपालन अभियंता लोहिया ने हितग्राहियों को स्पष्ट रूप से बताया कि आवास निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों एवं तय समय-सीमा में पूर्ण करना अनिवार्य है। समय पर कार्य पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को शासन की ओर से ₹32850 रूपये तक का अतिरिक्त बोनस दिए जाने की जानकारी भी दी गई। इस पर उपस्थित हितग्राहियों ने समयबद्ध निर्माण पूर्ण कर बोनस राशि का लाभ लेने तथा उससे अपने आवास में अतिरिक्त कार्य कराने की बात कही।
बैठक में कई हितग्राहियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। उन्होंने बताया कि प्लिंथ लेवल, डोर लेवल एवं लेंटर लेवल तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के बावजूद योजना की किस्त समय पर प्राप्त नहीं हो रही है। इस पर कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी कि प्रत्येक निर्माण स्तर प्लिंथ, डोर एवं लिंटर के लिए अलग-अलग चरण निर्धारित हैं तथा प्रत्येक चरण पूर्ण होने और सत्यापन के बाद ही संबंधित किस्त जारी की जाती है।
उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि यदि किसी कारणवश किस्त प्राप्त नहीं हो रही है तो वे तत्काल कार्यालय के आवास शाखा से संपर्क करें और अगली किस्त के लिए आवश्यक आवेदन प्रस्तुत करें। ऐसे प्रकरणों में प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कुछ हितग्राहियों ने आवेदन देने के बाद भी किस्त नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर कार्यपालन अभियंता श्री लोहिया ने आवास योजना के मिशन प्रबंधक, मिशन प्रेरक एवं सहायक नोडल अधिकारियों को संबंधित आवेदनों की जांच कर शीघ्र किस्त जारी कराने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 75 से अधिक हितग्राही तथा योजना के सहायक नोडल उप अभियंता ऋषी राठौर, मिशन प्रेरक खगेश साहू, सूरज सारथी एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान  अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए विभाग पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article आवारा घूम रहे गौवंशों पर तस्करों की बुरी नजर, भूखे-प्यासे मवेशियों को हाँकते ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार
Next Article वसीम खान बने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

वसीम खान बने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री

रायगढ़ न्यूज

आवारा घूम रहे गौवंशों पर तस्करों की बुरी नजर, भूखे-प्यासे मवेशियों को हाँकते ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

अवैध गतिविधियों पर थाना प्रभारी जीरो टॉलरेंस की नीति पर करेंगे काम, लापरवाही पर जवाबदेही तय कर होगी कार्रवाई

रायगढ़ न्यूज

डिजिटल अरेस्ट के भय से बुजुर्ग ने गँवाये लाखों रूपये, साइबर थाना रायगढ़ में हुआ मामला दर्ज

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

वसीम खान बने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?