Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
अवैध गतिविधियों पर थाना प्रभारी जीरो टॉलरेंस की नीति पर करेंगे काम, लापरवाही पर जवाबदेही तय कर होगी कार्रवाई
खड़ी ट्रक से बैटरी की चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
फेसबुकिया प्यार में पागल नाबालिग बालिका एवं उसकी सहेली से अनाचार, दो युवक गिरफ्तार
बेशकीमती खैर लकड़ी के तस्करों की खैर नहीं, वन विभाग रायगढ़ ने  तस्करी का किया खुलासा
सड़क हादसे में घायलों का रायगढ़ के 23 पंजीकृत निजी अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > डिजिटल अरेस्ट के भय से बुजुर्ग ने गँवाये लाखों रूपये, साइबर थाना रायगढ़ में हुआ मामला दर्ज

डिजिटल अरेस्ट के भय से बुजुर्ग ने गँवाये लाखों रूपये, साइबर थाना रायगढ़ में हुआ मामला दर्ज

tahtaknews.com By tahtaknews.com 19 February 2026 4 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। जिले में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात साइबर ठगों ने खुद को टेलीकॉम अधिकारी, पुलिस अधिकारी और सीबीआई अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाते हुए विद्युत विभाग के एक सेवानिवृत्त परिवेक्षक से 36,97,117 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित द्वारा 17 फरवरी 2026 को साइबर पुलिस थाना रायगढ़ में लिखित आवेदन देकर घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 308(6), 318(4) भारतीय न्याय संहिता एवं 66(D) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
                    पीड़ित ने बताया कि वह जनवरी 2022 में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत परेषण कंपनी से परिवेक्षक (Supervisor) के पद से सेवानिवृत्त हुआ है। 14 जनवरी 2026 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात महिला का कॉल आया, जिसने स्वयं को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) से संबंधित बताते हुए कहा कि उसके पहचान पत्र का उपयोग कर जियो कंपनी का मोबाइल नंबर लेकर गलत गतिविधियां की जा रही हैं। इसके बाद कॉल को तथाकथित टेलीकॉम अधिकारी एवं दिल्ली के बारह खंभा रोड पुलिस स्टेशन के फर्जी अधिकारी से कनेक्ट कराया गया, जिन्होंने पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और गिरफ्तारी की धमकी दी। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर स्वयं को आईपीएस अधिकारी नीरज ठाकुर बताया और पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाते हुए कहा कि उसके खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज है और उसे जांच में सहयोग करना होगा। ठगों ने पीड़ित से उसके बैंक खाते, संपत्ति और अन्य वित्तीय जानकारी ली तथा यह कहकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई कि जांच पूरी होने के बाद राशि वापस कर दी जाएगी। ठगों की धमकी और दबाव में आकर पीड़ित ने 30 जनवरी से 11 फरवरी 2026 के बीच कुल 36,97,117 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में परिजनों को जानकारी होने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद साइबर थाना में शिकायतकर्ता के तत्काल रिपोर्ट करने पर लगभग 2 लाख रुपये होल्ड कराया गया । साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान ने पीड़ित को बताया कि वे जितनी जल्दी शिकायत लेकर थाने आते या नेशनल साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करते तो उनके रुपए होल्ड कराया जा सकता था। पीड़ित के रिपोर्ट पर रायगढ़ साइबर थाने द्वारा बैंक खातों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
        इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि पुलिस, सीबीआई, ईडी या किसी भी सरकारी एजेंसी द्वारा कभी भी मोबाइल कॉल, वीडियो कॉल या सोशल मीडिया के माध्यम से किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट नहीं किया जाता और न ही जांच के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने के निर्देश दिए जाते हैं।

             इस प्रकार के कॉल पूरी तरह साइबर ठगी का हिस्सा होते हैं। नागरिक ऐसे कॉल से सावधान रहें, किसी भी स्थिति में अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article खड़ी ट्रक से बैटरी की चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Next Article अवैध गतिविधियों पर थाना प्रभारी जीरो टॉलरेंस की नीति पर करेंगे काम, लापरवाही पर जवाबदेही तय कर होगी कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

अवैध गतिविधियों पर थाना प्रभारी जीरो टॉलरेंस की नीति पर करेंगे काम, लापरवाही पर जवाबदेही तय कर होगी कार्रवाई

रायगढ़ न्यूज

खड़ी ट्रक से बैटरी की चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

फेसबुकिया प्यार में पागल नाबालिग बालिका एवं उसकी सहेली से अनाचार, दो युवक गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

बेशकीमती खैर लकड़ी के तस्करों की खैर नहीं, वन विभाग रायगढ़ ने  तस्करी का किया खुलासा

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

अवैध गतिविधियों पर थाना प्रभारी जीरो टॉलरेंस की नीति पर करेंगे काम, लापरवाही पर जवाबदेही तय कर होगी कार्रवाई
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?