Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
बेशकीमती खैर लकड़ी के तस्करों की खैर नहीं, वन विभाग रायगढ़ ने  तस्करी का किया खुलासा
सड़क हादसे में घायलों का रायगढ़ के 23 पंजीकृत निजी अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज
छत्तीसगढ़ के मुखिया पहुँचे पंडरीपानी स्थित अष्ट महालक्ष्मी मंदिर
चोरी की बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाशते दो आरोपी गिरफ्तार

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > फेसबुकिया प्यार में पागल नाबालिग बालिका एवं उसकी सहेली से अनाचार, दो युवक गिरफ्तार

फेसबुकिया प्यार में पागल नाबालिग बालिका एवं उसकी सहेली से अनाचार, दो युवक गिरफ्तार

tahtaknews.com By tahtaknews.com 18 February 2026 4 Min Read
Share

तहतक न्यूज/लैलूंगा-रायगढ़, छत्तीसगढ़। कहते हैं प्यार करना कोई गुनाह नहीं होता और आजकल की युवा पीढ़ी, चाहे नाबालिग ही क्यों न हो प्रेम-प्यार के चक्कर में फंसने से जरा भी गुरेज नहीं करते। इस रासलीला को बढ़ावा देने में मोबाईल की जबरदस्त भूमिका होती है। यही वजह है कि चंद दिनों का फेसबुकिया प्यार इतना गहरा हो जाता है कि विवाह से पहले ही शारीरिक सम्बन्ध स्थापित हो जाता है। कुछ दिनों के बाद जब प्यार का खुमार उतर जाता है तो आपस में विवाद होने की नौबत आ जाती है और फिर मामला थाना, कचहरी और जेल तक तो पहुँचता ही है साथ में दोनों के परिवार और अन्य नजदीकी रिश्तेदारों को भी शर्मिंदगी का खामियाजा भुगतना पड़ता है। ऐसी ही एक घटना में एक प्रेम-पुजारी और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी हुई है। 16 फरवरी को थाना लैलूंगा में दो नाबालिग बालिकाओं ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर लैलूंगा निवासी युवक प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचीं। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल एसडीओपी धरमजयगढ़ को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं पीड़िताओं की निजता का विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया।
              एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लैलूंगा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 12 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा तथा घटना में सहयोगी आरोपी जयकिशन धोबा को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

              प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों पीड़िताएं आपस में सहेली हैं। 17 वर्षीय बालिका ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उसका दिसंबर 2025 में ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा से मोबाइल के माध्यम से परिचय हुआ था। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का प्रलोभन दिया। 14 फरवरी को आरोपी ने लड़की को लैलूंगा मिलने बुलाया। लड़की अपनी सहेली (16 वर्षीय) के साथ पत्थलगांव होते बस से लैलूंगा पहुंची। अटल चौक लैलूंगा पर आरोपी राहुल अपने दोस्त जयकिशन धोबा के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 13 MU 3456 से दोनों को लेने आया।
चारों ग्राम सोनाजोरी गए, जहां रात में आरोपी प्रकाश और उसके साथी चारों एक बाइक से सोनाजोरी जंगल गये। वहां मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा ने पहले उसकी कथित प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म किया तथा घटना किसी को बताने पर मारपीट की धमकी दी।
              बहरहाल, इस घटना ने सभ्य समाज को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि “लव अफेयर” और “लिव इन रिलेशनशिप” जिसे तथाकथित आधुनिक सभ्यता ने प्रोत्साहन दे रखा है, आखिर कहाँ तक जायज है? अपनी संस्कृति और परम्पराओं को तिलांजलि देने वालों की अंतिम परिणति कष्टदायक ही होती है। अतः नाबालिग ही नहीं, बालिगों को भी ऐसे कृत्यों से दूर रहने की जरुरत है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article बेशकीमती खैर लकड़ी के तस्करों की खैर नहीं, वन विभाग रायगढ़ ने  तस्करी का किया खुलासा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

बेशकीमती खैर लकड़ी के तस्करों की खैर नहीं, वन विभाग रायगढ़ ने  तस्करी का किया खुलासा

रायगढ़ न्यूज

सड़क हादसे में घायलों का रायगढ़ के 23 पंजीकृत निजी अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज

रायगढ़ न्यूज

छत्तीसगढ़ के मुखिया पहुँचे पंडरीपानी स्थित अष्ट महालक्ष्मी मंदिर

रायगढ़ न्यूज

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाशते दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

बेशकीमती खैर लकड़ी के तस्करों की खैर नहीं, वन विभाग रायगढ़ ने  तस्करी का किया खुलासा
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?