Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
सड़क हादसे में घायलों का रायगढ़ के 23 पंजीकृत निजी अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज
छत्तीसगढ़ के मुखिया पहुँचे पंडरीपानी स्थित अष्ट महालक्ष्मी मंदिर
चोरी की बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाशते दो आरोपी गिरफ्तार
चोरी की बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाशते दो आरोपी गिरफ्तार
एडवांस हुआ पुसौर का शिक्षा विभाग, पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को एक दिन में पूरी करने की थी तैयारी

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > बेशकीमती खैर लकड़ी के तस्करों की खैर नहीं, वन विभाग रायगढ़ ने  तस्करी का किया खुलासा

बेशकीमती खैर लकड़ी के तस्करों की खैर नहीं, वन विभाग रायगढ़ ने  तस्करी का किया खुलासा

tahtaknews.com By tahtaknews.com 17 February 2026 3 Min Read
Share

💥चांपा में गुप्त गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामद।

💥पंजाब-हरियाणा तक फैला था तस्करी का नेटवर्क।

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। खैर की लकड़ी अपने औषधीय और औद्योगिक गुणों के लिए जानी जाती है। खैर की भीतरी लकड़ी को उबालकर कत्था बनाया जाता है, जिसका उपयोग पान में और विभिन्न दवाओं में किया जाता है। इसकी लकड़ी और छाल का उपयोग आयुर्वेद में त्वचा रोगों (जैसे- एक्जिमा, खुजली), गले में खराश, दस्त और मुंह के छालों के इलाज में होता है। लकड़ी के कठोर होने के कारण इसका उपयोग फर्नीचर, कृषि उपकरण, और निर्माण कार्यों में किया जाता है। इसकी लकड़ी के अर्क का उपयोग मछली पकड़ने के जालों और नाव के पालों को रंगने के लिए किया जाता है। यही नहीं, खैर की लकड़ी का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों और हवन में भी किया जाता है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में इस बेशकीमती लकड़ी का बड़े पैमाने पर अवैध रूप से तस्करी किया जा रहा था, जिसका भंडाफोड़ रायगढ़ वन विभाग ने किया है।

           16 फरवरी को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद रायगढ़ वन मंडलाधिकारी के मार्गदर्शन पर उप वनमण्डलाधिकारी और उड़नदस्ते की टीम ने दबिश दी, तस्करों में हड़कंप मच गया और वे लकड़ी से लदा ट्रक लेकर भागने लगे। वन विभाग की सतर्कता के चलते चंद्रपुर मार्ग पर घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक सीजी-06 2022 को पकड़ लिया गया। गिरोह के सदस्यों की मदद से चालक एक बार फरार होने में सफल रहा, लेकिन बाद में छानबीन के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
          पूछताछ में तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। आरोपी चालक और उसके साथी मेलाराम ने बताया कि गिरोह आसपास के जंगलों से खैर की बेशकीमती लकड़ी काटकर सहसपुरी में डंप करता था। इसके बाद लकड़ी को चांपा स्थित मनीष अग्रवाल के एक गुप्त गोदाम में भेजा जाता था। रात लगभग एक बजे रायगढ़ की टीम ने तस्करों का पीछा करते हुए चांपा के अकलतरा भांटा क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी की। चांपा वन विभाग के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के तार अन्य राज्यों से जुड़े हुए हैं। रायगढ़ और चांपा को केंद्र बनाकर तस्कर लकड़ी को ऊंचे दामों पर पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में खपाते थे। इस पूरे ऑपरेशन में उप वनमण्डलाधिकारी तन्मय कौशिक, वन परिक्षेत्राधिकारी संजय लकड़ा और उड़नदस्ता प्रभारी संदीप नामदेव की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि जिले में कहीं भी अवैध वन अपराध की घटना हो तो मो. नंबर 99263-21401 एवं टोल फ्री नंबर 1800-233-2631 पर संपर्क कर अवश्य जानकारी दें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article सड़क हादसे में घायलों का रायगढ़ के 23 पंजीकृत निजी अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

सड़क हादसे में घायलों का रायगढ़ के 23 पंजीकृत निजी अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज

रायगढ़ न्यूज

छत्तीसगढ़ के मुखिया पहुँचे पंडरीपानी स्थित अष्ट महालक्ष्मी मंदिर

रायगढ़ न्यूज

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाशते दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाशते दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

सड़क हादसे में घायलों का रायगढ़ के 23 पंजीकृत निजी अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?