Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, लापता बालिका झांसी (उ.प्र.) से हुई बरामद
पेड़ों की अवैध कटाई व तस्करी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर दंपत्ति से हुए मारपीट की घटना के चार आरोपी गिरफ्तार
धोखाधड़ी के आरोपों से घिरा टीआरएन एनर्जी करने जा रहा विद्यार्थियों का अभिनंदन समारोह और भोज
पाठशाला या धर्मशाला..? शिक्षकों की मनमानी से बच्चों का भविष्य अंधकारमय, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के आदेश

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > औद्योगिक सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने वाले उद्योगों की खैर नहीं, पाँच उद्योगों पर लगा लाखों का जुर्माना

औद्योगिक सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने वाले उद्योगों की खैर नहीं, पाँच उद्योगों पर लगा लाखों का जुर्माना

tahtaknews.com By tahtaknews.com 13 February 2026 2 Min Read
Share

तहतकन्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। जिले में औद्योगिक सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए पांच कारखानों के विरुद्ध दायर आपराधिक प्रकरणों में कार्रवाई की है। कार्यालय उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संभाग रायगढ़ द्वारा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में हुई दुर्घटनाओं के निरीक्षण के दौरान पाए गए उल्लंघनों के आधार पर कारखाना अधिनियम, 1948 एवं संबंधित नियमों के तहत कारखानों के विरुद्ध 05 आपराधिक प्रकरण श्रम न्यायालय रायगढ़ में प्रस्तुत किए गए थे। इन प्रकरणों का निराकरण जनवरी 2026 में करते हुए न्यायालय ने संबंधित अधिभोगियों एवं प्रबंधकों पर लाखों रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया है।
         प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेसर्स जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, यूनिट-4, एमएलएसएम, खरसिया रोड, रायगढ़ में कारखाना अधिनियम, 1948 की धारा 7ए(2)(डी) के उल्लंघन पर अधिभोगी को 70 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। वहीं मेसर्स एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड, ग्राम जामगांव, रायगढ़ के अधिभोगी एवं कारखाना प्रबंधक के विरुद्ध धारा 7ए(2)(ए) एवं धारा 21(1)(4) के उल्लंघन पर प्रत्येक को 1 लाख 60 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इसी कंपनी से जुड़े एक अन्य प्रकरण में धारा 41 तथा संबंधित नियम 73(घ) एवं 73(1) के उल्लंघन पर दोनों जिम्मेदार अधिकारियों पर क्रमशः 1 लाख 40 हजार रुपये एवं 1 लाख 40 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।  कंपनी के एक अतिरिक्त मामले में धारा 7ए(2)(डी) एवं 7ए(2)(ए) के उल्लंघन पर 1 लाख 60 हजार रुपये का अर्थदंड निर्धारित किया गया। इसके अतिरिक्त, मेसर्स आर.एस. इस्पात रायगढ़ प्राइवेट लिमिटेड, ओपी जिंदल इंडस्ट्रियल पार्क, पूंजीपथरा रायगढ़ में धारा 7ए(2)(ए) एवं 21(1)(4) के उल्लंघन के मामले में संबंधित अधिभोगी एवं प्रबंधक को 1 लाख 40 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। उप संचालक कार्यालय ने कहा है कि औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध भविष्य में भी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर दंपत्ति से हुए मारपीट की घटना के चार आरोपी गिरफ्तार
Next Article पेड़ों की अवैध कटाई व तस्करी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, लापता बालिका झांसी (उ.प्र.) से हुई बरामद

रायगढ़ न्यूज

पेड़ों की अवैध कटाई व तस्करी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर दंपत्ति से हुए मारपीट की घटना के चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

धोखाधड़ी के आरोपों से घिरा टीआरएन एनर्जी करने जा रहा विद्यार्थियों का अभिनंदन समारोह और भोज

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, तीन दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?