Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, लापता बालिका झांसी (उ.प्र.) से हुई बरामद
पेड़ों की अवैध कटाई व तस्करी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार
औद्योगिक सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने वाले उद्योगों की खैर नहीं, पाँच उद्योगों पर लगा लाखों का जुर्माना
धोखाधड़ी के आरोपों से घिरा टीआरएन एनर्जी करने जा रहा विद्यार्थियों का अभिनंदन समारोह और भोज
पाठशाला या धर्मशाला..? शिक्षकों की मनमानी से बच्चों का भविष्य अंधकारमय, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के आदेश

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर दंपत्ति से हुए मारपीट की घटना के चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर दंपत्ति से हुए मारपीट की घटना के चार आरोपी गिरफ्तार

tahtaknews.com By tahtaknews.com 13 February 2026 4 Min Read
Share

💥 कल शाम रेलवे स्टेशन के बाहर मामूली बात पर हुई थी महिला एवं उसके पति से मारपीट की घटना।

💥 मीडिया से जानकारी मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर कोतवालीपुलिस की त्वरित कार्रवाई।

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। कल बीते शाम रेलवे स्टेशन के बाहर महिला एवं उसके पति से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ-साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।
       पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के संज्ञान में मीडिया के माध्यम से रेलवे स्टेशन के सामने महिला से मारपीट की घटना आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल थाना कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता की तलाश प्रारंभ की। काफी खोजबीन के बाद महिला श्रीमती पूजा यादव (25 वर्ष) एवं उसके पति पवन यादव से संपर्क स्थापित कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई, जिसमें चार व्यक्तियों द्वारा विवाद कर मारपीट करना बताया गया।
           पीड़ित पवन यादव ने थाना कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वह ग्राम रायपुरा चंगोराभांठा थाना डीडीनगर रायपुर का निवासी है और पिछले शनिवार को अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ फुग्गा बेचने रायगढ़ आया था। 12 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 7 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर मोटर पार्किंग के सामने पत्नी के साथ भोजन बना रहे थे, तभी कुछ व्यक्ति गिलास मांगने लगे। गिलास देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पत्नी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पर पवन यादव को भी पीटा गया।

         प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली ने मामले में शामिल चार आरोपी—शशि कुमार पासवान (25 वर्ष), राकेश कुमार पासवान (24 वर्ष), रोशन भारती उर्फ पप्पू (29 वर्ष) एवं पप्पू पासवान (50 वर्ष), सभी जिला बेगूसराय (बिहार) निवासी एवं वर्तमान में रेलवे कॉलोनी रायगढ़ में निवासरत को हिरासत में लिया। पीड़िता एवं उसके पति ने आरोपियों की पहचान मारपीट में शामिल व्यक्तियों के रूप में की।
              वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर मारपीट और शांति-व्यवस्था भंग करने वाली किसी भी गतिविधि को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कदम उठाए जाएंगे। कानून हाथ में लेने वालों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली किसी भी प्रकार की असामाजिक या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article धोखाधड़ी के आरोपों से घिरा टीआरएन एनर्जी करने जा रहा विद्यार्थियों का अभिनंदन समारोह और भोज
Next Article औद्योगिक सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने वाले उद्योगों की खैर नहीं, पाँच उद्योगों पर लगा लाखों का जुर्माना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, लापता बालिका झांसी (उ.प्र.) से हुई बरामद

रायगढ़ न्यूज

पेड़ों की अवैध कटाई व तस्करी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

औद्योगिक सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने वाले उद्योगों की खैर नहीं, पाँच उद्योगों पर लगा लाखों का जुर्माना

रायगढ़ न्यूज

धोखाधड़ी के आरोपों से घिरा टीआरएन एनर्जी करने जा रहा विद्यार्थियों का अभिनंदन समारोह और भोज

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, तीन दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?