Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, लापता बालिका झांसी (उ.प्र.) से हुई बरामद
पेड़ों की अवैध कटाई व तस्करी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार
औद्योगिक सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने वाले उद्योगों की खैर नहीं, पाँच उद्योगों पर लगा लाखों का जुर्माना
रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर दंपत्ति से हुए मारपीट की घटना के चार आरोपी गिरफ्तार
पाठशाला या धर्मशाला..? शिक्षकों की मनमानी से बच्चों का भविष्य अंधकारमय, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के आदेश

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > धोखाधड़ी के आरोपों से घिरा टीआरएन एनर्जी करने जा रहा विद्यार्थियों का अभिनंदन समारोह और भोज

धोखाधड़ी के आरोपों से घिरा टीआरएन एनर्जी करने जा रहा विद्यार्थियों का अभिनंदन समारोह और भोज

tahtaknews.com By tahtaknews.com 13 February 2026 7 Min Read
Share

💥सौदे की आधी रकम देकर पूरी करवा ली रजिस्ट्री, कहा प्रमाणी करण के बाद देंगे शेष राशि।

💥 सात साल गुजर जाने के बाद भी बाकि पैसे के लिये भटक रहा भू-स्वामी।

💥 आर्थिक तंगी से जूझ रहा पीड़ित न्याय के लिए भागदौड़ कर पाने में असमर्थ।

💥 टीआरएन चल रहा कुटिल चाल, दिखावे के आयोजन कर जनता और शासन को कर रहा गुमराह।

तहतक न्यूज/घरघोड़ा-रायगढ़, छत्तीसगढ़। भ्रष्टाचार और घोटालों के जमाने में एक से बढ़कर एक कारनामें देखने-सुनने को मिलते हैं। अब तो आलम यह है कि एक तरफ दूसरों के हक पर डाका डालो और दूसरी तरफ दिखावे के लिए सामाजिक हित में उसी का कुछ हिस्सा खर्च कर वाहवाही लूटो। ऐसा ही एक कुटिल चाल टीआरएन एनर्जी कटाईपाली सी के विद्यालय के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों के साथ चल रहा है।
          खबर है कि अक्सर विवादों में घिरा रहने वाला नावापारा (टेंडा) के भेंगारी स्थित टीआरएन एनर्जी ग्राम कटाईपाली सी स्थित विद्यालय के बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद वहाँ के विद्यार्थियों के लिए एक शानदार अभिनंदन समारोह आयोजित करेगा। यही नहीं, विद्यार्थियों के भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर उनकी क्षमता और संसाधनों पर भी चिंतन कर राह निकाला जायेगा। यह बातें विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में वायुनन्दन पांडे विभागाध्यक्ष सुरक्षा एवं प्रशासन टीआरएन एनर्जी भेंगारी ने कहा है।अब सवाल उठता है कि इस कंपनी को जब इतना ही सामाजिक हित में सेवा करने का बुखार चढ़ा है तो आज से सात साल पहले उन गरीब किसानों से खरीदी जमीन, जिसकी तय कीमत की आधी राशि देकर यह कहकर कंपनी के महाप्रबंधक के नाम तत्काल रजिस्ट्री करवा ली कि बाकि राशि प्रमाणीकरण में देंगे, लेकिन आज सात वर्ष बीत जाने के बाद भी बकाया लाखों की राशि क्यों नहीं चुकता कर रहा है?

              दरअसल, विवादों से चोली दामन का साथ रखने वाली टीआरएन एनर्जी प्रायवेट लिमिटेड ने रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत गेरवानी के गरीब हरिजन किसान की जमीन प. ह. नं. 27, खसरा – 129/16क /1, रकबा – 0.384 को खरीदने के नाम पर आधे पैसे देकर हड़प लिया है। पीड़ित की माने तो टीआरएन के बड़े अफसर ने हरिजन परिवार की पुश्तैनी जमीन को खरीदते हुए बकायदा रजिस्ट्री भी कराई, लेकिन चेक में कुछ राशि देने के बाद बाकि प्रमाणीकरण के समय देंगे कह कर किसान को भरोसा देते हुए रजिस्ट्री के मूल दस्तावेज भी सौंप दिए और नगद को डकार गया। यही वजह है कि जमीन खरीद-बिक्री की मूल रजिस्ट्री कागजात को बतौर सबूत रखने वाला किसान परिवार आज भी टीआरएन कंपनी से बकाया रकम पाने की आस में बैठा है।
इसी तरह एक और जानकारी के अनुसार घरघोड़ा के अंतर्गत नावापारा(टेंडा) के भेंगारी स्थित टीआरएन एनर्जी प्रायवेट लिमिटेड ने दर्जनों किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। एक स्थानीय प्रतिष्ठित दैनिक अखबार में छपी खबर के अनुसार टीआरएन एनर्जी ने विश्वनाथ हेमब्रम पिता ठाकुरा हेमब्रम निवासी कटघोरा सहित अन्य कई लोगों के नाम पर जमीन खरीदी की है, वहीं टीआरएन के खिलाफ करीब 30 आदिवासियों ने आवेदन भी दिया है।
          वैसे तो प्राकृतिक सम्पदाओं से भरपूर छत्तीसगढ़ हरिजन, आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है। यहाँ की धरती में जितने खजाने भरे पड़े हैं उससे कहीं अधिक सहज, सरल, सीधे-सादे, भोले-भाले और ईमान के धनी यहाँ के मूल निवासी हैं, लेकिन बाहरी लोगों की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर ये छल-कपट तथा झूठ-प्रपंच के शिकार हो जाते हैं और अपनी पूर्वजों की संपत्ति से बेदखल होकर गरीबी के कगार पर चले जाते हैं। खास बात यह है कि इतने ठगे जाने के बाद भी भीरू स्वभाव और सीधेपन के कारण न्याय के लिए कोर्ट-कचहरी तो दूर ये विरोध भी करने से हिचकते हैं।
        उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले में ज्यादातर जमीनें आदिवासियों की है जो गैर आदिवासियों के लिए अहस्ताँतरित हैं, परन्तु नीति-नियमों को ताक पर रख कर सैकड़ों हेक्टेयर आदिवासी जमीन कंपनियों द्वारा हड़प ली गयीं और यह सिलसिला अभी भी जारी है। किसानों को विकास का लॉलीपॉप दिखाकर औनेपौने दामों में उनकी जमीनें खरीद ली जाती हैं और उद्योगों की स्थापना कर पूरे क्षेत्र के वातावरण को भयंकर प्रदूषण के आगोश में झोंक देते हैं। ऐसे ही कई गंभीर मामले इस क्षेत्र में आम लोगों के बीच दबी जुबान चर्चा का विषय बने हुए हैं।पीड़ित अज्ञानतावश और आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से अब तक न्याय पाने से दूर हैं, जोकि गंभीर चिंता की बात है।
               टीआरएन द्वारा इस फर्जी तरीके से हुई जमीन खरीदी मामले में तहतक जाकर देखें तो ऐसे और भी किसान धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं जो भय या संकोचवश खुलकर सामने नहीं आ पा रहे हैं। फिलहाल “तहतक न्यूज” की टीम इस मामले में हकीकत की तहकीकात में तह तक जाकर वास्तविक तथ्यों की पूरी जानकारी आप तक पहुँचाने के लिए प्रयासरत है। ऐसा नहीं है कि टीआरएन एनर्जी प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ यह पहला मामला है, बल्कि धोखाधड़ी के ऐसे कई आरोप लग चुके हैं जिसके चलते कंपनी की मुश्किलें बढ़ गई है। यही कारण है कि टीआरएन एनर्जी अब लोगों को रिझाने की नाकाम कोशिश कर रहा है। खैर, सच्चाई जो भी हो लेकिन हम अपनी नैतिक जिम्मेदारी पूरी करने के लिए टीआरएन की चाल, चेहरा और चरित्र की वास्तविक सच्चाई से अपने सुधी पाठकों को अवगत कराते रहेंगे। अगली खबर में हम इस मामले की तह तक जाकर उस अधिकारी का नाम भी प्रमुखता से उजागर करेंगे, जिसने हरिजन किसान परिवार को ठगी का शिकार बनाया।  बने रहिए हकीकत की तहकीकात में “तहतक न्यूज” के साथ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article पाठशाला या धर्मशाला..? शिक्षकों की मनमानी से बच्चों का भविष्य अंधकारमय, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के आदेश
Next Article रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर दंपत्ति से हुए मारपीट की घटना के चार आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, लापता बालिका झांसी (उ.प्र.) से हुई बरामद

रायगढ़ न्यूज

पेड़ों की अवैध कटाई व तस्करी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

औद्योगिक सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने वाले उद्योगों की खैर नहीं, पाँच उद्योगों पर लगा लाखों का जुर्माना

रायगढ़ न्यूज

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर दंपत्ति से हुए मारपीट की घटना के चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, तीन दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?