Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
गिने-चुने उद्योग ही निभा रहे सामाजिक उत्तरदायित्व का फर्ज, बाकि सब वही ढाक के तीन पात
बाइक चोर गिरोह का सरगना विकेश दास महंत गिरफ्तार
भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 190 जोड़ों ने किया दाम्पत्य जीवन में प्रवेश
घरेलु विवाद में कलयुगी पिता ने अपने ही मासूम बेटे की कुएँ में डुबोकर कर दी हत्या
उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा कौशल विकास प्रशिक्षण

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > पाठशाला या धर्मशाला..? शिक्षकों की मनमानी से बच्चों का भविष्य अंधकारमय, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के आदेश

पाठशाला या धर्मशाला..? शिक्षकों की मनमानी से बच्चों का भविष्य अंधकारमय, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के आदेश

tahtaknews.com By tahtaknews.com 12 February 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/घरघोड़ा-रायगढ़,छत्तीसगढ़। जिले के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का स्तर कितना सोचनीय है इसका अनुमान महलोई स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की चल रही मनमानी से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने गुरुवार को जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र घरघोड़ा विकासखंड के महलोई स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थ दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। दोनों विद्यालयों के उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। परीक्षण में पाया गया कि संबंधित शिक्षकों द्वारा लगातार सीएल (आकस्मिक अवकाश) एवं निर्वाचन कार्यों का हवाला देते हुए अनुपस्थिति दर्ज की गई है। कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि अनुपस्थिति की तिथियों तथा निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण/ड्यूटी की वस्तुस्थिति की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के अवकाश एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी मांगे जाने पर प्रधानपाठक  दुल्ली चंदन पटेल स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में उदासीनता एवं शिक्षकों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शिक्षा विभाग को प्रधानपाठक के विरुद्ध सीधे पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा नियमित अंतराल में स्कूलों का निरीक्षण नहीं करने पर उनके कार्यों के प्रति भी असंतोष व्यक्त की।
कलेक्टर ने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन की भी जांच की। बच्चों के लिए तैयार दाल, चावल एवं सब्जी की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि निर्धारित मेन्यू के अनुरूप भोजन तैयार नहीं किया गया था तथा हरी सब्जी के स्थान पर टमाटर की चटनी परोसी गई थी। इस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित महालक्ष्मी स्व-सहायता समूह के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा मध्यान्ह भोजन संचालन का दायित्व किसी अन्य सक्षम समूह को सौंपने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी मध्यान्ह भोजन में निर्धारित मेन्यू का पालन नहीं किए जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बच्चों की शिक्षा और पोषण से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जिम्मेदारों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ, घरघोड़ा एसडीएम और तमनार तहसीलदार उपस्थित थे।
           
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article गिने-चुने उद्योग ही निभा रहे सामाजिक उत्तरदायित्व का फर्ज, बाकि सब वही ढाक के तीन पात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

गिने-चुने उद्योग ही निभा रहे सामाजिक उत्तरदायित्व का फर्ज, बाकि सब वही ढाक के तीन पात

रायगढ़ न्यूज

बाइक चोर गिरोह का सरगना विकेश दास महंत गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 190 जोड़ों ने किया दाम्पत्य जीवन में प्रवेश

रायगढ़ न्यूज

घरेलु विवाद में कलयुगी पिता ने अपने ही मासूम बेटे की कुएँ में डुबोकर कर दी हत्या

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, तीन दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?