Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
चोरी व डकैती के शातिर संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी सहित लाखों की संपत्ति बरामद
शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट पेश
अतिरिक्त ब्याज एवं पेनाल्टी से बचने मार्च की अंतिम तारीख तक मौका, अन्यथा 06 प्रतिशत ब्याज सहित 1000 रूपये तक अर्थ दंड
भाजपा विधि प्रकोष्ठ में अधिवक्ता संजय दास को मिली रायगढ़ जिला संयोजक की जिम्मेदारी
मकान किराया विवाद में प्लांटकर्मी पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस ने किया सघन निरीक्षण

बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस ने किया सघन निरीक्षण

tahtaknews.com By tahtaknews.com 7 February 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़।  जिले में सुरक्षित और शांत जन-जीवन के लिए कृत संकल्प पुलिस अपने कार्य-प्रणाली में कसावट ला रही है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06.02.2026 को जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में संचालित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए व्यापक औचक जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित सभी बैंकों का भ्रमण कर सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच करें और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

निर्देशों के पालन में राजपत्रित अधिकारियों सहित सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने मातहत बल के साथ बैंकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अलार्म सिस्टम की उपलब्धता एवं उसकी कार्यशील स्थिति, बैंक में गार्ड की तैनाती तथा आर्म्स गार्ड होने की स्थिति में उनके शस्त्र, कारतूस एवं लाइसेंस की वैधता, चेस्ट व लॉकर की व्यवस्था, कैश लाने-ले जाने के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षात्मक उपाय, पार्किंग प्रबंधन, बैंक अधिकारियों के पास संबंधित थाना प्रभारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर की उपलब्धता, बैंक के गेट-दरवाजों की सुरक्षा स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं उनके कवरेज एरिया, अग्निशमन व्यवस्था तथा आपातकालीन संपर्क नंबर जैसी सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से पड़ताल की गई।
              इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों एवं सुरक्षा गार्डों से चर्चा कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बैंक परिसरों के बाहर ठेले व दुकानदारों से संवाद कर उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479193299 अथवा सीधे थाना प्रभारी को देने के लिए जागरूक किया गया।
         इस अभियान के सम्बन्ध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि समय-समय पर बैंकों एवं एटीएम की जांच, बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक तथा जमीनी स्तर पर सुरक्षा ऑडिट के माध्यम से जिले की वित्तीय संस्थाओं को पूरी तरह सुरक्षित बनाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बैंक सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित निरीक्षण के जरिए व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जाता रहेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article कोड़ासिया समिति प्रबंधक की बड़ी लापरवाही, किसानों का रुका भुगतान, वहीं  200 क्विंटल अमानक धान की केशला समिति में खरीदी
Next Article गौवंशों की तस्करी करते रंगेहाथ पकड़े गए तीन आरोपी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

चोरी व डकैती के शातिर संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी सहित लाखों की संपत्ति बरामद

रायगढ़ न्यूज

शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट पेश

रायगढ़ न्यूज

अतिरिक्त ब्याज एवं पेनाल्टी से बचने मार्च की अंतिम तारीख तक मौका, अन्यथा 06 प्रतिशत ब्याज सहित 1000 रूपये तक अर्थ दंड

रायगढ़ न्यूज

भाजपा विधि प्रकोष्ठ में अधिवक्ता संजय दास को मिली रायगढ़ जिला संयोजक की जिम्मेदारी

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शौच के लिए तालाब गए युवक की अजगर के हमले से हुई दर्दनाक मौत
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?