Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
भाजपा विधि प्रकोष्ठ में अधिवक्ता संजय दास को मिली रायगढ़ जिला संयोजक की जिम्मेदारी
मकान किराया विवाद में प्लांटकर्मी पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार
मकान किराया विवाद में प्लांटकर्मी पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार
ऐतिहासिक होगी रायगढ़ की भव्य शोभायात्रा, 60 से अधिक समाज और संस्था की निकलेगी आकर्षक झाँकियां
बड़े बकायादारों पर निगम ने कसा शिकंजा, शीघ्र भुगतान नहीं की तो होगी कुर्की व सीलिंग की कार्रवाई

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक

ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक

tahtaknews.com By tahtaknews.com 3 February 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन होने पर जिले में पदस्थ स्वर्गीय प्रधान आरक्षक  दिलीप ठाकुर की पत्नी श्रीमती सरस्वती सिंह ठाकुर एवं जीआरपी थाने में पदस्थ स्वर्गीय राम सिंह लकड़ा की पत्नी श्रीमती किरण लकड़ा को पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत 10-10 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता राशि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह एवं एसबीआई शाखा पुसौर के प्रबंधक द्वारा सौंपते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।

          इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने दोनों परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करें और किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचें। उन्होंने विशेष रूप से आगाह किया कि बड़ी राशि मिलने पर कई बार लोग रुपए दोगुना करने का लालच देकर फर्जी निवेश योजनाओं में फंसा देते हैं, जिससे परिवार आर्थिक धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं।  बैंक प्रबंधन ने भी बताया कि ऐसे समय में फेक कॉल और झूठे निवेश प्रस्ताव आम हो जाते हैं, अतः सतर्कता बेहद जरूरी है।

          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने शोकाकुल परिजनों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस विभाग केवल सेवा संस्था नहीं, बल्कि एक परिवार है और इस कठिन घड़ी में पुलिस परिवार हर स्तर पर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर विभाग द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा।
         श्री सिंह ने बताया कि जिले के सभी पुलिसकर्मियों का पुलिस सैलरी पैकेज कराया गया है, जिसके अंतर्गत आकस्मिक दुर्घटना या निधन की स्थिति में एक करोड़ रुपये तक की बीमा राशि का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ड्यूटी अत्यंत जोखिमपूर्ण होती है, ऐसे में यह बीमा सुरक्षा परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनती है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी वे आत्मबल के साथ आगे बढ़ सकें और अपने जीवन को नई दिशा दे सकें। डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सतत प्रयासों तथा एसबीआई प्रबंधन द्वारा समय पर दायित्वों के निर्वहन के लिए बैंक प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
           दुनिया से असमय विदा हो जाने वाले अपनों की कमी पैसों से तो पूरी नहीं की जा सकती, किन्तु विषम परिस्थितियों से उबरने में यही पैसा काम आता है। पुलिस परिवारों के लिए पुलिस सैलरी पैकेज निश्चित ही एक बड़ा सहारा है। किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचते हुए परिजनों को राशि का समुचित और सुरक्षित उपयोग किया जाना चाहिए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article शहर के केलो विहार के बाद अब शिवा नगर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

भाजपा विधि प्रकोष्ठ में अधिवक्ता संजय दास को मिली रायगढ़ जिला संयोजक की जिम्मेदारी

रायगढ़ न्यूज

मकान किराया विवाद में प्लांटकर्मी पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

मकान किराया विवाद में प्लांटकर्मी पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

ऐतिहासिक होगी रायगढ़ की भव्य शोभायात्रा, 60 से अधिक समाज और संस्था की निकलेगी आकर्षक झाँकियां

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शौच के लिए तालाब गए युवक की अजगर के हमले से हुई दर्दनाक मौत
शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?