Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन
रायगढ़ में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आला अफसरों की हुई समीक्षा बैठक

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े

tahtaknews.com By tahtaknews.com 1 February 2026 3 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आगामी 10 फरवरी को रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस विशाल सामूहिक विवाह समारोह में जिले की सभी बाल विकास परियोजनाओं से आए 190 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंध कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेंगे।
          इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होकर नव-दंपत्तियों को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रदान करेंगे। समारोह को गरिमामय और सफल बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एल.आर.कच्छप ने सभी परियोजना अधिकारियों को तैयारियों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
                  उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले को इस वर्ष कुल 300 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य मिला था, जिसमें से 110 जोड़ों का सफल विवाह पहले ही संपन्न कराया जा चुका है और अब 10 फरवरी को 190 और जोड़ों के साथ इस लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। शासन की इस योजना के तहत प्रत्येक नव-वधु को आर्थिक संबल देने के लिए कुल 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिसमें 35 हजार रुपये का चेक या बैंक ड्राफ्ट सीधे कन्या को दिया जाता है। इसके अतिरिक्त 7 हजार रुपये वर-वधु के परिधान व श्रृंगार सामग्री पर तथा 8 हजार रुपये भव्य विवाह समारोह के आयोजन पर व्यय किए जाते हैं। इस योजना का लाभ उन परिवारों को मिलता है जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं या मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के पात्र हितग्राही हैं। कन्या का छत्तीसगढ़ निवासी होना और यह उसका प्रथम विवाह होना अनिवार्य है। शासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में फिजूलखर्ची रोककर आदर्श विवाह को बढ़ावा देना, बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर अंकुश लगाना और गरीब परिवारों के माता-पिता के आत्मसम्मान को सुरक्षित रखते हुए बेटियों की विदाई सम्मानपूर्वक संपन्न कराना है।
         छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में एक कन्या विवाह योजना का अपना अलग महत्व है। गरीब हो या अमीर हर युवक-युवती का विवाह को लेकर एक सपना होता है, किन्तु विवाह जैसे संस्कार काफी खर्चीले और महँगे होते हैं, जिसके चलते गरीब परिवारों के बच्चों के लिए  विवाह कर पाना कठिन होता है। ऐसे में शासन की यह योजना गरीब के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस पुनीत कार्य के लिए सभी सामाजिक संगठनों और औद्योगिक घरानों को भी आगे आना चाहिए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
Next Article गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक

रायगढ़ न्यूज

गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?