Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > रायगढ़ में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आला अफसरों की हुई समीक्षा बैठक

रायगढ़ में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आला अफसरों की हुई समीक्षा बैठक

tahtaknews.com By tahtaknews.com 31 January 2026 5 Min Read
Share

💥 जिले में शांति व कानून व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर।

💥 कानून व्यवस्था बनाए रखने राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।

💥 सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई।

💥 शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध का कड़ाई से होगा पालन।

तहतक न्यूज/रायगढ़,छत्तीसगढ़। वर्तमान समय में शांति और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं शांति व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहते हुए कार्य करने, सूचना तंत्र को सशक्त बनाने तथा किसी भी संभावित घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
        कलेक्टर ने अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई करने एवं सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। सड़क सुरक्षा के संबंध में उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। दुर्घटना के एक घंटे गोल्डन ऑवर के भीतर घायल को अस्पताल पहुंचाने से उसकी जान बचाई जा सकती है। ऐसे मामलों में मदद करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिले में उपलब्ध 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाओं की जीपीएस सिस्टम के माध्यम से निगरानी की जा रही है, जिससे आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित हो सके।
      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समय पर प्राप्त सटीक सूचना से बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार एवं थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए कार्य करने तथा किसी भी अप्रत्याशित घटना की संभावना होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध कोटपा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करने, नशीली दवाओं के अवैध विक्रय पर निगरानी बढ़ाने तथा मेडिकल दुकानों में बिना प्रिस्क्रिप्शन दवाइयों के विक्रय पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
      इसके साथ ही स्कूल एवं महाविद्यालयों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने हेतु विशेष अभियान चलाने तथा 31 मार्च तक लक्ष्य निर्धारित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एजुकेशन, इंजीनियरिंग एवं एनफोर्समेंट के तीनों पहलुओं पर समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का ऑडिट कर चिन्हित ब्लैक स्पॉटों में आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने, दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
        बैठक में शांति समितियों के सुदृढ़ीकरण, कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में समयबद्ध कार्रवाई, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकरणों के त्वरित निराकरण, आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी तथा हिट-एंड-रन प्रकरणों सहित कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। राजस्व एवं पुलिस विभाग के बीच आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा, सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर  राकेश गोलछा, श्रीमती पूजा बंसल सहित सभी अनुविभागों के एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए कांग्रेस ब्लॉक समन्वयकों की नियुक्ति
Next Article पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक

रायगढ़ न्यूज

गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े

रायगढ़ न्यूज

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?