Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > संत शिरोमणी नामदेव की निकली भव्य शोभायात्रा, हर्षोल्लास के साथ विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संत शिरोमणी नामदेव की निकली भव्य शोभायात्रा, हर्षोल्लास के साथ विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन

tahtaknews.com By tahtaknews.com 6 January 2026 4 Min Read
Share

💥 वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए कार्यक्रम में शामिल।

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी शहर के छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज ने  भारत के महान संत शिरोमणी नामदेव की जयंती को बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया। समाज के सदस्यों ने विगत चार जनवरी को संत शिरोमणि नामदेव की विशाल शोभायात्रा के साथ नव वर्ष मिलन समारोह 2026 का यादगार आयोजन शहर के बालमंदिर में किया।

पटवा नामदेव समाज कल्याण समिति रायगढ़ द्वारा आयोजित संत शिरोमणी नामदेव जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने भगवान संत शिरोमणी नामदेव की पूजा अर्चना कर किया। इसके पश्चात समुचा परिसर विट्ठल देव और जय नामदेव के जयकारे से गुंज उठा। पूजा अर्चना के पश्चात छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रवेश पटवा, प्रांतीय सचिव राघवेंद्र नामदेव और प्रांतीय कोषाध्यक्ष सौरभ पाटकर व महिला समिति के सदस्यों ने मंचासीन वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विशिष्ट अतिथि महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू को गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। वहीं उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में समाज के सभी लोगों को संत नामदेव जयंती की शुभकामनाएं दी व नामदेव समाज को भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की। जिससे करतल ध्वनि से सदन गुंजायमान हो गया और नामदेव समाज के वरिष्ठजनों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति हृदय से धन्यवाद प्रकट किए।
              संत शिरोमणी नामदेव जयंती व नव वर्ष मिलन समारोह के इस भव्य आयोजन में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक महिलाओं और बच्चों के लिए विविध कार्यकम का आयोजन हुआ जिसमें समाज के होनहार बच्चों ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी तरह 10वीं एवं 12वीं के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया व सामाजिक परिचर्चा में नामदेव समाज के सभी लोग शामिल हुए।
            विविध कार्यक्रम के अन्तर्गत शाम चार बजे बाल मंदिर से भव्य बाजे – गाजे, आतिशबाजी व जीवंत झांकी, भजन गीत के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी। जो पूरे शहर का परिभ्रमण करते हुए पुनः बालमंदिर पहुंची जहां संत शिरोमणी नामदेव की पुनः पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात समाज के वरिष्ठजनों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
              संत शिरोमणी नामदेव जयंती व नव वर्ष मिलन समारोह 2026 के आयोजन को सफल बनाने में प्रवेश पटवा -प्रांतीय अध्यक्ष, राघवेंद्र नामदेव-प्रांतीय महा सचिव, सौरभ पाटकर-प्रांतीय कोषाध्यक्ष
संदीप कुमार नामदेव-प्रांतीय सह सचिव,
गोपाल नामदेव-प्रांतीय उपाध्यक्ष, घनश्याम पटवा-जिलाध्यक्ष, सूरज नामदेव-जिला सचिव, नवल नामदेव-नगर अध्यक्ष, प्रभात पटवा- नगर सचिव, सुनील नामदेव-जिला मीडिया प्रभारी, माँ मंगला महिला समिति सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन शानदार ढंग से पुष्पलता नामदेव ने किया। इनकी खूबसूरत संचालन अभिव्यक्ति से वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी अत्यधिक खुश हुए ।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 वाहन जप्त
Next Article अरुणधर दीवान के कुशल नेतृत्व में संगठन का एक वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण – चंद्र प्रकाश पाण्डेय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक

रायगढ़ न्यूज

गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े

रायगढ़ न्यूज

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?