Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > ओड़िसा से लाई गयी अवैध धान तस्करी पर लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ओड़िसा से लाई गयी अवैध धान तस्करी पर लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

tahtaknews.com By tahtaknews.com 21 December 2025 3 Min Read
Share

💥खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर 60 क्विंटल अवैध धान और दो बुलेरो पिकअप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।

तहतक न्यूज/लैलूंगा-रायगढ़, छत्तीसगढ़।
            खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने ओड़िशा राज्य से अवैध रूप से धान लाकर उसे छत्तीसगढ़ के किसानों के नाम पर उपार्जन केंद्र में बेचने के प्रयास के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में दो बुलेरो पिकअप वाहनों से कुल 60 क्विंटल धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 86 हजार रुपये है।
      मामले का खुलासा खाद्य विभाग लैलूंगा के खाद्य निरीक्षक खुशीराम नायक की रिपोर्ट पर हुआ। उन्होंने बताया कि दिनांक 16–17 दिसंबर 2025 की रात्रि को DICCC रायगढ़ के संयुक्त दल द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान पाकरगांव–लैलूंगा मार्ग पर दो पिकअप वाहन क्रमांक OD15N 9399 एवं OD16N 3755 को रोका गया। जांच में पाया गया कि दोनों वाहन चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे थे और पिकअप में लोड धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में उन्होंने बताया ओड़िसा राज्य से लाया गया धान को शेखर जायसवाल एवं कृष्ण जायसवाल के कहने पर खपाने ला रहे थे, जिससे छत्तीसगढ़ के अन्य कृषकों के नाम पर उपार्जन केंद्र में बेचने की योजना थी, जिससे शासन को आर्थिक क्षति पहुंचती।
      जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त वाहनों में से एक वाहन OD16N 3755 को पूर्व में 10 दिसंबर 2025 को अवैध धान परिवहन करते हुए प्रभारी तहसीलदार द्वारा जब्त किया गया था, जिसे बाद में मुक्त कर दिया गया था। इसके बावजूद उसी वाहन द्वारा पुनः अवैध धान परिवहन किया जाना गंभीर उल्लंघन पाया गया। यह कृत्य संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा राज्य में धान आयात को लेकर जारी निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।
      खाद्य निरीक्षक के लिखित आवेदन पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 321/2025 धारा 318(4), 62 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं मेमोरेंडम के आधार पर दोनों पिकअप वाहन तथा उनमें लोड 60-60 बोरी धान जब्त किया गया।
       प्रकरण में आरोपी सुनील कुमार यादव पिता हेमसागर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी जमुना थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ एवं निरंजन यादव पिता बालेश्वर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी डोगादरहा थाना तुमला जिला जशपुर को कल रात्रि विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे जांच जारी है ।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article धनुर्जय शिक्षण व जनसेवा समिति बहामा ने जरूरतमंद निःशक्त वृद्धजनों को किया कम्बल वितरण
Next Article धान खरीदी योजना में लापरवाही, कमरगा हल्का पटवारी पर निलंबन की कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक

रायगढ़ न्यूज

गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े

रायगढ़ न्यूज

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?