Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सामुदायिक भवन रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ भव्य समापन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > भूपेश बघेल का बयान कांग्रेस की हताशा और दिवास्वप्न को उजागर करता है – अशोक अग्रवाल

भूपेश बघेल का बयान कांग्रेस की हताशा और दिवास्वप्न को उजागर करता है – अशोक अग्रवाल

tahtaknews.com By tahtaknews.com 17 December 2025 4 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़।
              प्रदेश में जहाँ लोग सर्दी के मौसम में ठंड का लुत्फ लेने में मशगूल हैं वहीं राजनीति का माहौल काफी गरमाया हुआ है। भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही जुबानी जंग थमने के बजाय तूल पकड़ती दिखायी दे रही है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह बयान कि ‘एक नितिन जब 2009 में अध्यक्ष बने तो कांग्रेस की सरकार बनी और अब फिर एक नितिन अध्यक्ष बने हैं तो कांग्रेस केंद्र में आएगी’ इस पर पलटवार करते हुए जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने कहा कि यह केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने का प्रयास है और कांग्रेस की हताशा व दिवास्वप्न को उजागर करता है।
              अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस को पहले यह स्पष्ट रहना चाहिए कि 2009 की परिस्थितियाँ और 2025 का भारत एक नहीं है। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निर्णायक, मजबूत और विकसित भारत की राह पर है। ऐसे में कांग्रेस का इतिहास के सहारे भविष्य गढ़ने का प्रयास हास्यास्पद है। नितिन नबीन की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति किसी संयोग का परिणाम नहीं, बल्कि कर्म, काबिलियत और संगठन के प्रति निष्ठा की स्वाभाविक मान्यता है। भाजपा में नेतृत्व मेहनत से मिलता है,जबकि कांग्रेस आज भी परिवारवाद और दरबारी राजनीति की कैदी बनी हुई है।
                    कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को नेतृत्व का अवसर देकर उन्हें आगे बढ़ाया, जबकि कांग्रेस ने अपने ही प्रतिभाशाली युवा नेताओं को या तो अपमानित किया या हाशिये पर धकेला।सचिन पायलट जैसे लोकप्रिय युवा नेता आज भी कांग्रेस में उपेक्षित हैं। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की परिवारवादी राजनीति से तंग आकर भाजपा का दामन थामा और आज राष्ट्रीय राजनीति में सम्मानजनक भूमिका निभाकर देश की सेवा कर रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का हाल भी किसी से छिपा नहीं है, जहाँ उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार जैसे नेता भी कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी और सत्ता संतुलन की राजनीति का उदाहरण बन चुके हैं। यह कांग्रेस की उस संस्कृति को दर्शाता है, जहाँ नेतृत्व योग्यता से नहीं, बल्कि समझौतों और चाटुकारिता से तय होता है। यही स्थिति पूरे देश मे कांग्रेस की है जहां या तो कांग्रेस शून्य पर है या सहयोगी दलों के भरोसे साँस ले रही है।
          उन्होंने आगे कहा कि भूपेश बघेल को यह समझना चाहिए कि भाजपा में नितिन नबीन  जैसे कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च पद पर बैठाना ही कांग्रेस के पतन का मूल कारण है, क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है,जबकि कांग्रेस केवल परिवार आधारित पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा यह भली-भांति समझ चुका है कि अगर किसी दल में मेहनत, अनुशासन और निष्ठा का सम्मान है, तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी है।यही कारण है कि कांग्रेस का भविष्य अतीत के बयानों में सिमट गया है,जबकि भाजपा देश का वर्तमान और भविष्य दोनों है।

                    अंत में फायर ब्रॉन्ड युवा नेता ने भूपेश बघेल पर सीधा फायर होते हुए कहा कि आप उसी कांग्रेस के अभूतपूर्व मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने कुर्सी के लिए ढाई–ढाई साल का राजनीतिक षड्यंत्र खेला और 68 सीटों की भारी बहुमत वाली कांग्रेस सरकार को आपसी गुटबाजी, खींचतान और सत्ता संघर्ष में स्वयं निपटा दिया।  कांग्रेस की हार का कारण भाजपा नहीं, बल्कि कांग्रेस की आंतरिक कलह और सत्ता लोभ रहा है। भूपेश बघेल को दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झाँकना चाहिए। भाजपा के भविष्य की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है,भाजपा स्वयं अपने संगठन और नेतृत्व के बल पर आगे बढ़ना जानती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article तमनार के बाद अब धरमजयगढ़ की बारी, पुरूंगा कोल माइंस के पुरजोर विरोध की चल रही तैयारी
Next Article धान खरीदी केंद्र राजापुर-खड़गांव में अव्यवस्था का आलम, धान नहीं बेच पा रहे किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक

रायगढ़ न्यूज

गरम गोश्त के व्यापार का चल रहा था अनैतिक कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तार्गत परिणयसूत्र में बँधने जा रहे 190 जोड़े

रायगढ़ न्यूज

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
ड्यूटी के दौरान निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों  को मिला 10-10 लाख रुपये का बीमा चेक
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?