Subscribe
tahtaknews.com
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ न्यूज
  • क्राईम न्यूज
  • आसपास
  • राजनीतिक
  • मनोरंजन
  • विविध
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Breaking News
छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने होगा व्यापक प्रचार-प्रसार, 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न
तरबूज और ककड़ियों के बीच पनप रहे थे अफीम के जहरीले पौधे, लोगों को भनक तक नहीं, पुलिस ने किया खुलासा
बूढ़ी माई को समर्पित नया जसगीत, नवरात्रि पर्व पर स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति
पेट्रोल पम्प संचालक के खिलाफ होगी एफआईआर, मुकदमे की तैयारी में जुटा निगम
मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम अखड़ा विकास योजनान्तर्गत रायगढ़ में जिला स्तरीय समिति का गठन

Facebook Twitter Youtube X-twitter Whatsapp
Search

Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress
tahtaknews.com > Blog > रायगढ़ न्यूज > स्वयं के टोकन में किसी अन्य का धान बेचने की कोशिश, 162 क्विंटल धान जप्त

स्वयं के टोकन में किसी अन्य का धान बेचने की कोशिश, 162 क्विंटल धान जप्त

tahtaknews.com By tahtaknews.com 16 December 2025 2 Min Read
Share

तहतक न्यूज/रायगढ़, छत्तीसगढ़।
                  धान खरीदी को लेकर शासन के सख्त निर्देशों और लगातार मॉनिटरिंग के बावजूद उपार्जन केंद्रों में शासन के निर्देशों के उल्लंघन की खबर आ रही है। जिले में बंगुरसिया धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के दौरान शासन के निर्देशों के उल्लंघन पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है। एक किसान द्वारा दूसरे किसान का लगभग 162 क्विंटल धान अपने नाम से विक्रय करने के प्रयास किया जा रहा था, जिसे जप्त किया गया है।              
                    कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि धान उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, फर्जीवाड़ा या दलाली को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि उपार्जन केंद्रों में वास्तविक किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, साथ ही अवैध रूप से धान खपाने वालों पर निरंतर निगरानी रखते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

        जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि बंगुरसिया निवासी किसान भरत साव द्वारा निर्धारित टोकन के माध्यम से धान विक्रय हेतु उपार्जन केंद्र लाया गया था। जांच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित किसान द्वारा स्वयं के रकबे का धान न लाकर किसी अन्य किसान का धान प्रस्तुत किया गया, जो धान उपार्जन नियमों एवं शासन के स्पष्ट निर्देशों का उल्लंघन है। शिकायत प्राप्त होते ही फूड इंस्पेक्टर अंजनी राव एवं  सिदार द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर 162 क्विंटल धान का पंचनामा तैयार कर तत्काल जप्ती की कार्रवाई की गई।

              बहरहाल, धान जप्ती की इस त्वरित कार्रवाई से हेराफेरी करने वालों में हड़कंप का माहौल है। लालच में आकर किसान ऐसी गैरकानूनी हरकत कर बैठते हैं, जिससे पूरे साल भर की उनकी खून पसीने से कमाई धान जब्त तो हो ही जाती है साथ ही साथ अपमान का भी सामना करना पड़ता है। बेहतर यही है कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए साफ-सुथरा लेनदेन करें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article घरघोड़ा सीएमओ की  मनमानी अनुपस्थिति से प्रशासनिक कार्य ठप्प, जनता हैरान और परेशान
Next Article स्वयं के टोकन में किसी अन्य का धान बेचने की कोशिश, 162 क्विंटल धान जप्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी ...

तरबूज और ककड़ियों के बीच पनप रहे थे अफीम के जहरीले पौधे, लोगों को भनक तक नहीं, पुलिस ने किया खुलासा

रायगढ़ न्यूज

बूढ़ी माई को समर्पित नया जसगीत, नवरात्रि पर्व पर स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

रायगढ़ न्यूज

पेट्रोल पम्प संचालक के खिलाफ होगी एफआईआर, मुकदमे की तैयारी में जुटा निगम

रायगढ़ न्यूज

मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम अखड़ा विकास योजनान्तर्गत रायगढ़ में जिला स्तरीय समिति का गठन

रायगढ़ न्यूज
tahtaknews.com
TahTakNews.com तह तक न्यूज हिन्दी समाचार न्यूज पोर्टल है, पोर्टल में भारत के कई राज्य की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है, साइड के कुछ तत्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा।

Owner : pancham singh thakur​

Mobile : 8349670003
office : beladula kharraghat chowk Raigarh CG 496001
Email : panchamsinghthakur109@gmail.com

शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने 4 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा
एसईसीएल छाल में चल रही ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी, किसी समय कर रहे ब्लॉस्टिंग
नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, तीन दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?